Offerings to Ganpati: जानिए कौन-कौन से भोग लगाकर पाएं बप्पा का आशीर्वाद और घर में बरकत

Offerings to Ganpati: जानिए कौन-कौन से भोग लगाकर पाएं बप्पा का आशीर्वाद और घर में बरकत

Last Updated:

Offerings to Ganpati: गणेश चतुर्थी केवल पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार और समाज में एकता और खुशी फैलाने का अवसर भी है. भगवान गणेश के प्रिय भोग अर्पित करने से न सिर्फ उनकी कृपा मिलती है, बल्कि घर में सकारा…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
गणेश चतुर्थी: जानिए कौन-कौन से भोग लगाकर पाएं बप्पा का आशीर्वाद और घर में बरकतगणेश चतुर्थी 2025
Lord Ganesh Favorite Foods: गणेश चतुर्थी 2025 भगवान गणेश के जन्म का खास दिन है, जिसे पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह पर्व केवल पूजा का मौका नहीं बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां बांटने का समय भी है. दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में हर घर में बप्पा की प्रतिमा सजाई जाती है, उनकी आरती होती है और उनके प्रिय भोग अर्पित किए जाते हैं. माना जाता है कि भगवान गणेश को उनका पसंदीदा भोग लगाने से घर में खुशियां, समृद्धि और शांति बनी रहती है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि गणेश चतुर्थी 2025 के लिए भगवान गणेश के प्रिय भोग और उनके महत्व के बारे में.

गणेश उत्सव भोग लिस्ट (Ganesh Mahotsav 2025 Bhog List)
1. मोदक
मोदक भगवान गणेश का सबसे पसंदीदा भोग माना जाता है. यह मीठा पकवान चावल के आटे या मैदे से बनता है, जिसमें नारियल, गुड़ और मेवे भरे होते हैं. गणेश चतुर्थी के दिन मोदक का भोग लगाने से घर में धन और सुख-शांति बनी रहती है. कई लोग इसे हाथ से बनाकर बप्पा को अर्पित करते हैं, जिससे पूजा का महत्व और बढ़ जाता है.

3. पूरन पोली
महाराष्ट्र में पूरन पोली भगवान गणेश का खास भोग है. इसे घी में सेंककर नारियल और गुड़ की भरावन के साथ तैयार किया जाता है. पूरन पोली को भोग में रखने से घर में सुख और समृद्धि आती है. यह विशेष रूप से उन घरों में प्रिय है जो पारंपरिक तरीके से गणेश उत्सव मनाते हैं.

ganpati
4. खीर
भगवान गणेश को मीठा बहुत पसंद है. चावल या साबूदाने से बनी खीर उनके लिए बेहद प्रिय भोग है. गणेश चतुर्थी पर खीर अर्पित करने से परिवार में सौहार्द और शांति बनी रहती है. इसे घी, केसर और मेवों से सजाकर भोग में रखा जाता है.

5. अन्य भोग
कुछ लोग बप्पा को हलवा, लाडू, फल और नए पकवान भी अर्पित करते हैं, ये भोग भगवान गणेश को प्रसन्न करने के साथ-साथ पूरे परिवार के लिए खुशियों का संदेश लाते हैं. घर के प्रत्येक सदस्य की श्रद्धा और भक्ति से भोग और भी खास बन जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

गणेश चतुर्थी: जानिए कौन-कौन से भोग लगाकर पाएं बप्पा का आशीर्वाद और घर में बरकत

Source link

You May Have Missed