धन-संपत्ति और तरक्की चाहिए? जानिए कैसे जेड प्लांट बन सकता है आपके घर का भाग्यवर्धक पौधा

धन-संपत्ति और तरक्की चाहिए? जानिए कैसे जेड प्लांट बन सकता है आपके घर का भाग्यवर्धक पौधा

Last Updated:

Lucky Plant For Home: आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली और समृद्धि बनी रहे तो जेड प्लांट लगाना एक बेहतरीन उपाय है. इसे सही दिशा में रखकर और हल्की देखभाल करके आप लंबे समय तक इसके लाभ उठा सकते हैं. यह पौ…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
धन-संपत्ति और तरक्की चाहिए? जानिए कैसे जेड प्लांट बन सकता है आपके लिए लकी पौधाजेड प्लांट फायदे
Lucky Plant For Home: आजकल लोग घर और ऑफिस में ऐसे पौधे लगाना पसंद करते हैं जो सिर्फ सुंदर दिखें ही नहीं बल्कि पॉजिटिव एनर्जी और समृद्धि भी लाएं. इन्हीं खास पौधों में से एक है जेड प्लांट, जिसे लोग लकी प्लांट और कुबेर का पौधा भी कहते हैं. माना जाता है कि इसे लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और घर में धन-दौलत की कमी नहीं रहती. यही वजह है कि जेड प्लांट को वास्तु और फेंगशुई दोनों में शुभ पौधा माना जाता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे लगाना और संभालना बेहद आसान है. सही जगह पर रखने से यह पौधा न सिर्फ आपका घर सजाता है बल्कि घर के माहौल को भी पॉजिटिव बना देता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अंसुल त्रिपाठी से.

जेड प्लांट क्यों है खास?
जेड प्लांट अपने गोल और मोटे पत्तों की वजह से पहचाना जाता है. इन पत्तों का गोल आकार सिक्कों जैसा दिखता है और इसी कारण इसे धन आकर्षित करने वाला पौधा कहा जाता है. इसे कुबेर का पौधा इसलिए भी कहते हैं क्योंकि धन के देवता कुबेर को यह पौधा बेहद प्रिय माना गया है. माना जाता है कि अगर घर में यह पौधा सही दिशा में लगाया जाए तो आर्थिक तंगी कभी पास नहीं आती.

ध्यान रखें कि जेड प्लांट को अधिक पानी बिल्कुल न दें. इसे हल्की नमी वाली मिट्टी पसंद है और अगर ज्यादा पानी दिया तो इसकी जड़ें खराब हो सकती हैं.

किस दिशा में लगाएं जेड प्लांट
वास्तु और फेंगशुई दोनों के अनुसार जेड प्लांट को उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है. यहां लगाने से पैसों की ऊर्जा मजबूत होती है और घर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं. सुबह की हल्की धूप इस पौधे के लिए फायदेमंद होती है. दिन में 2-3 घंटे की धूप इसे और भी हेल्दी बनाती है.

Generated image

फायदे और सकारात्मक प्रभाव
1. घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन बढ़ाता है.
2. रिश्तों में तालमेल और पॉजिटिविटी लाता है.
3. ऑफिस या दुकान में लगाने से बिज़नेस में तरक्की होती है.
4. ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं, व्यस्त लोगों के लिए बिल्कुल सही पौधा.
5. घर की सजावट में चार चांद लगाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

धन-संपत्ति और तरक्की चाहिए? जानिए कैसे जेड प्लांट बन सकता है आपके लिए लकी पौधा

Source link

Previous post

Happy Hartalika Teej 2025 Wishes: हरतालिका तीज पर पूरी करें मां पार्वती आपकी मनोकामनाएं, सखी-सहेलियों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Next post

3 Mukhi Rudraksha benefits in hindi: हीन भावना और तनाव को दूर करता है 3 मुखी रुद्राक्ष, जानें इसके फायदे, पहनने की विधि

You May Have Missed