Hartalika Teej 2025: ये 4 महिलाएं ना रखें हरतालिका तीज का कठोर व्रत, शास्त्रों में मिली है छूट, जानें आखिर क्यों?
Last Updated:
Hartalika Teej 2025: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है और यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत करती हैं. हरतालिका तीज का कठोर व्रत रखने में चार तरह की महिलाओं को छूट दी ग…और पढ़ें

ज्योतिषीय एवं शास्त्रीय दृष्टि इनको मिली है छूट
हरतालिका तीज व्रत पति की लंबी आयु, वैवाहिक सुख और कन्याओं को योग्य पति की प्राप्ति का व्रत है. ज्योतिषीय एवं शास्त्रीय दृष्टि से शारीरिक दुर्बलता, गर्भावस्था या अन्य कारणों से कुछ महिलाओं को इसे नहीं करना चाहिए. ऐसी स्थिति में वे साधारण पूजा-पाठ, शिव-पार्वती आराधना और दान कर सकती हैं, जो समान पुण्य फलदायी माना गया है. आइए जानते हैं किन महिलाओं को व्रत नहीं करना चाहिए…

गर्भवती महिलाएं
गर्भवती महिलाओं को हरतालिका तीज का व्रत करने की मनाही है. यह व्रत निर्जला किया जाता है इसलिए गर्भवती महिलाओं को शास्त्रों में छूट दी गई है. गर्भवती महिलाएं तीज की सभी परंपराएं कर सकती हैं लेकिन निर्जला उपवास ना रखें क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य और शिशु दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.
शास्त्रों में अत्यधिक अस्वस्थ या रोगग्रस्त महिलाओं को हरतालिका तीज का निर्जला व्रत ना करने के सलाह दी गई है. आप भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना कर सकते हैं लेकिन कठोर व्रत करने की जरूरत नहीं है. शारीरिक कमजोरी या गंभीर रोग से पीड़ित महिलाओं के लिए यह व्रत हानिकारक हो सकता है.

ज्योतिष शास्त्र में वृद्ध महिलाओं को निर्जला उपवास ना करने की सलाह दी गई है. हरतालिका तीज का व्रत करने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य होना बहुत जरूरी है. जिनकी शारीरिक क्षमता उपवास सहने योग्य न हो, उन्हें यह व्रत करने से बचना चाहिए. आप श्रद्धा भाव से शिव-पार्वती का पूजन कर सकते हैं.
कुंवारी कन्याएं
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुंवारी कन्याएं हरतालिका तीज का निर्जला उपवास ना रखें. आप सामान्य व्रत कर सकते हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना कर सकते हैं लेकिन निर्जला व्रत करने की जरूरत नहीं है. यह व्रत मुख्यतः पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए है, इसलिए इनसे जुड़ी स्त्रियों को यह व्रत शास्त्रसम्मत नहीं माना गया है.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें


