नमक के ये 6 ज्योतिष उपाय एकबार आजमाकर जरूर देखें, हर संकट से होंगे दूर, राहु केतु दोष भी होगा शांत

नमक के ये 6 ज्योतिष उपाय एकबार आजमाकर जरूर देखें, हर संकट से होंगे दूर, राहु केतु दोष भी होगा शांत

Last Updated:

Namak Ke Upay: नमक का जीवन में बेहद उपयोग है, यह हमारे खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है लेकिन यह हमारी आयु को घटाता भी है और बढ़ाता भी है. आज हम आपको नमक के कुछ ज्योतिष उपाय के बारे में बताएंगे, जो जीवन की सभी परे…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
नमक के ये 6 ज्योतिष उपाय एकबार आजमाकर जरूर देखें, हर संकट से होंगे दूर
Namak Ke Jyotish Upay In Hindi: ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब में नमक को विशेष महत्व दिया गया है. नमक केवल भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करने की क्षमता रखता है. इसे शनि, राहु और केतु को शांत करने का कारक माना गया है. नमक से जुड़े उपाय सरल हैं और इनसे जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्राप्त होती है. नमक के वैसे तो कई उपाय हैं लेकिन हम आपके लिए ऐसे कुछ उपाय लेकर आए हैं, जिनको आप बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं. आइए जानते हैं नमक के ज्योतिष उपाय…

नमक के ज्योतिषीय उपाय
1- सप्ताह में दो दिन (विशेषकर मंगलवार और शनिवार) घर में पोंछा लगाने के लिए पानी में थोड़ा सा नमक मिला लें. यह उपाय घर की नकारात्मक शक्ति और दरिद्रता को दूर करता है. साथ ही घर में चल रही परेशानियों को भी खत्म करता है.

2 – अगर बच्चे या व्यक्ति पर नजर लग जाए तो एक चुटकी नमक लेकर उसके ऊपर से सात बार उतारें और बहते पानी में बहा दें. ऐसा करने से तुरंत नजर दोष दूर होता है और हर तरह की बुरी शक्तियां खत्म हो जाती हैं.

3 – बाथरूम या तिजोरी में कांच की कटोरी में सेंधा नमक रख दें. ऐसा करने से नौकरी व कारोबार में धन संबंधी रुकावटें दूर होंगी और घर में लक्ष्मीजी का वास बढ़ता है.

4 – अगर किसी व्यक्ति को बार-बार बीमारी घेरती हो, तो शनिवार के दिन काले कपड़े में नमक बांधकर शनि मंदिर में दान करें. यह उपाय स्वास्थ्य लाभ और शनि दोष शांति देता है.

5 – रात को सोते समय सिरहाने एक कटोरी में नमक रखें और सुबह उसे बाहर फेंक दें. यह उपाय तनाव, चिंता और अनिद्रा को दूर करता है.

6 – काले कपड़े में काला नमक बांधकर शनिवार को किसी जरूरतमंद को दान करें. इससे राहु-केतु से संबंधित बाधाएं कम होती हैं.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

नमक के ये 6 ज्योतिष उपाय एकबार आजमाकर जरूर देखें, हर संकट से होंगे दूर

Source link

Previous post

हाथ में चक्र, सिर पर मुकुट और परपल रंग की धोती… कुछ ऐसी दिखी लालबागचा राजा की पहली झलक, आप भी करें दर्शन

Next post

संत प्रेमानंद पर स्वामी रामभद्राचार्य के बिगड़े बोल, संत समाज बुरी तरह भड़का, कहा- मर्यादित व्यवहार…

You May Have Missed