Hartalika Teej 2025 Bhog : हरतालिका तीज पर गुजिया को पूजा में चढ़ाना माना जाता है शुभ, जानें क्यों रखते हैं यह व्रत
Last Updated:
Hartalika Teej 2025: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है. इस दिन पारंपरिक मिठाई गुजिया का भोग लगाने का परंपरा रही है. इस व्रत को पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन क…और पढ़ें

पारंपरिक मिठाइयों का खास महत्व
भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज के रूप में मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा. इस खास दिन महिलाएं अखंड सौभाग्यवती की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं. इस व्रत में पारंपरिक मिठाइयों का खास महत्व है. हरतालिका तीज के मौके पर घर-घर गुजिया और ठेकुआ बनाने और उसका भगवान को भोग लगाने की परंपरा है.

गुजिया को पूजा में चढ़ाना शुभ
यही कारण है कि हरतालिका तीज के दो-तीन दिन पहले से ही लोगों के घरों से गुजिया बनने की सोंधी खुशबू आने लगती है. वैसे गुजिया लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है. इसे आटे या मैदे की पतली लोई में नारियल, चीनी और सूखे मेवों को भरकर तैयार किया जाता है और उसे फिर घी में तलकर कुरकुरा किया जाता है. बच्चे इस मिठाई को काफी पसंद करते हैं और बड़े चाव से खाते हैं. गुजिया को पूजा में चढ़ाना शुभ माना जाता है. कुछ इलाकों में इसे पेड़किया भी कहा जाता है. हरतालिका तीज के मौके पर बाजारों में भी गुजिया की कई अस्थायी दुकानें खुल जाती हैं. जो लोग घरों में नहीं बना पाते, वे बाजारों से खरीद लेते हैं.

हरतालिका तीज का महत्व
पर्व-त्योहार में हरतालिका तीज का काफी महत्व है. तीज व्रत रखने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने और पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं. सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव की आराधना करती हैं. हरतालिका तीज निर्जला व्रत है. कई स्थानों पर अविवाहित लड़कियां भी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. मान्यता है कि माता पार्वती ने भी भगवान शिव को पाने के लिए कठिन तपस्या की थी.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें


