Weekly Horoscope 25 to 31 August 2025: मेष, तुला समेत 4 राशियों की सुख सुविधा और धन में होगी वृद्धि, नौकरी में मिलेंगे सरप्राइज, बुध गोचर से होगा फायदा

Weekly Horoscope 25 to 31 August 2025: मेष, तुला समेत 4 राशियों की सुख सुविधा और धन में होगी वृद्धि, नौकरी में मिलेंगे सरप्राइज, बुध गोचर से होगा फायदा

Weekly Horoscope 25 to 31 August 2025: अगस्त का अंतिम सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से फायदेमंद रहने वाला है, दरअसल इस सप्ताह ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में अस्त करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान होंगे. वहीं सप्ताह के अंत में बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे. ग्रह-नक्षत्र की चाल बदलने से मेष, तुला, वृश्चिक समेत 4 राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है. वहीं मिथुन, कुंभ समेत कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं अगस्त का अंतिम सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त
अगस्त के अंतिम सप्ताह मेष राशि वालों को धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है. इस सप्ताह आप मानसिक रूप से कुछ परेशान बने रह सकते हैं, अतः व्यर्थ की बातों में दिमाग लगाने से बचें. माताजी की ओर से आपको कुछ परेशानी हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. आलस्य में अधिकता बनी रह सकती है, जिसकी वजह से आपके जरूरी कार्य अधूरे रह सकते हैं. सप्ताह का अंतिम भाग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है. सेहत का ध्यान रखें और बाहर के खान पान से सावधान रहें.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त
अगस्त के अंतिम सप्ताह वृषभ राशि वालों को सेहत तथा मानसिक परेशानी बनी रह सकती है, जिसकी वजह से काफी परेशान हो सकते हैं. कार्यों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसका सेहत पर भी प्रभाव पड़ सकता है. बिजनस से संबंधित कोई लाभ इस सप्ताह आपको मिल सकता है और बिजनस संबंधित यात्रा पर जाने को भी मिल सकता है. इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्थिति अच्छी होगी, लेकिन व्यय भी अधिक बना रहेगा इसलिए बजट बनाकर चलें. क्रोध में वृद्धि संभव है, इसलिए उस पर नियंत्रण रखें. पारिवारिक लोगों के साथ संबंध सामान्य बने रहेंगे, बहसबाजी से बचें.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त
अगस्त के अंतिम सप्ताह मिथुन राशि वालों को बिजनस तथा सेहत को लेकर कोई दिक्कत बनी रह सकती है, जिसकी वजह से कामकाज में भी परेशानी हो सकती है. धन संबंधी मामलों में भाग्य आपको कुछ राहत दे सकता है. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव या उनका स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है. छात्र वर्ग के लिए कुछ अच्छे लाभ मिलने के संकेत रहेंगे और आपके द्वारा की जा रही तैयारियां भी सफल होंगी. अनैतिक कार्यों से दूर रहें, अन्यथा परेशानी मिल सकती है और मान सम्मान में कमी भी आ सकती है. धन खर्च अधिक होगा. सप्ताह का अंतिम भाग आपको राहत देगा.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त
अगस्त के अंतिम सप्ताह कर्क राशि वालों को अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखना पड़ सकता है. सेहत को लेकर धन का खर्च भी संभव है. इस सप्ताह आपका उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है. साथ ही आपको किसी अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन में कोई समस्या खड़ी होने की आशंका है, इसलिए संयम से काम लें. छात्रों के लिए सप्ताह सामान्य फल देने वाला रहेगा. ससुराल पक्ष में अगर कोई समस्या चल रही है तो इस सप्ताह वह दूर हो जाएगी. इस सप्ताह चोट लगने की आशंका बन सकती है, इसलिए कार्य करते समय सतर्कता बनाए रखें.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त
अगस्त के इस सप्ताह सिंह राशि वालों को कुछ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता बनी रह सकती है, जिसकी वजह से आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. भाग्य का सहयोग आपको कई परेशानियों से बचाएगा और अटके धन की प्राप्ति भी हो सकती है. खुद का बिजनस करने वालों को इस सप्ताह अच्छा लाभ होगा और बिजनस का विस्तार भी कर सकते हैं. दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा बशर्ते क्रोध तथा अहम पर संयम बनाए रखें. अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है और दोस्तों की मदद से कई घरेलू कार्य पूरे होंगे.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त
अगस्त के अंतिम सप्ताह कन्या राशि वालों को प्रॉपर्टी तथा माताजी को लेकर कोई दिक्कत प्राप्त हो सकती है. इस सप्ताह आपकों दैनिक सुखों में कुछ कमी महसूस कर सकते हैं. छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह आलस्य भरा रहेगा, जिसकी वजह से पढ़ाई लिखाई के मामले में परेशानी हो सकती है. पुराना अटका धन मिलने की संभावना इस सप्ताह बन सकती है. मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी. जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा और उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे. सेहत से जुड़ी कोई तकलीफ परेशान कर सकती है. इस सप्ताह भाग्य सहायक की भूमिका में रहेगा.

तुला साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त
अगस्त के अंतिम सप्ताह तुला राशि वालों को आलस्य परेशान कर सकता है, इसलिए सभी कार्य समय से पूरे करने की कोशिश करें. व्यापारी वर्ग को इस सप्ताह कुछ अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं और बिजनस से संबंधित चिंताएं भी आपकी दूर होंगी. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह वापस मिल जाएगा और आपकी सुख व संपत्ति में अच्छी वृद्धि होगी. छोटा-मोटा धन का लाभ इस सप्ताह आपको मिल सकता है. संतान के साथ प्रेम भाव में वृद्धि होगी और उनकी तरक्की को देख मन प्रसन्न भी होगा. इस सप्ताह नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें और दान पुण्य के कार्यों पर धन खर्च भी कर सकते हैं.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त
अगस्त के अंतिम सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों की सुख सुविधाओं में वृद्धि संभव है. सेहत का ध्यान रखें, इस सप्ताह आपको गला तथा कंधे की कोई तकलीफ हो सकती है. जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ मिलने की सम्भावना रहेगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ सामंजस्य बना कर चलना पड़ सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक जो काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. धन का अच्छी मात्रा में आगमन हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. व्यर्थ के तनाव से बचने की सलाह रहेगी और सभी कार्य आसानी से पूरे भी हो जाएंगे.

धनु साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त
अगस्त के अंतिम सप्ताह धनु राशि वालों को शारीरिक परेशानी हो सकती है. इस सप्ताह आप किसी प्रकार की चिंताओं से घिरे रह सकते हैं लेकिन दोस्तों का सहयोग मिलने से आपकी कुछ चिंताएं कम भी हो सकती हैं. इस सप्ताह पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद ना हो इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा. जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं और ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने का मौका भी मिल सकता है. छात्रों के लिए सप्ताह अच्छा बना रहेगा और संतान से सुख की प्राप्ति होगी. सप्ताह का अंतिम भाग लाभ देने वाला रहेगा और किसी रिश्तेदार का घर पर आगमन भी हो सकता है.

मकर साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त
अगस्त के अंतिम सप्ताह में मकर राशि वालों पर धन खर्च का बोझ अधिक बना रहेगा, इसलिए बजट बनाकर चलने में फायदेमंद रहेगा. कार्यों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है लेकिन बाद में स्थिति आपके नियंत्रण में होगी. सेहत से जुड़ी कोई समस्या इस सप्ताह परेशान कर सकती है. इस सप्ताह मानसिक तनाव लेने से बचें, उचित रहेगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बनाए रखें अन्यथा मतभेद होने की स्थिति बन सकती है. आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. अगर आप कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको मुक्ति मिल सकती है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त
अगस्त के अंतिम सप्ताह कुंभ राशि वालों को संतान तथा अपनी सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी. नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा, जिसकी वजह से टारगेट आसानी से पूरे कर पाएंगे. धन का व्यय इस सप्ताह अधिक होने के योग बन रहे हैं इसलिए फिजूल खर्चों से दूर रहें और बजट बनाकर चलें. इस सप्ताह किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें अन्यथा कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ सकता है. घरेलू कार्यों को पूरा करने दोस्तों का साथ मिलेगा और किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे. छात्र वर्ग इस सप्ताह व्यर्थ के कार्यों पर समय बर्बाद कर सकते हैं.

मीन साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अगस्त
अगस्त के अंतिम सप्ताह मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. धन लाभ को लेकर जो प्रयास किये जा रहे थे, उनमें कुछ अवरोध आ सकता है. प्रेमी वर्ग के जातकों को वाद विवाद का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. इस सप्ताह कार्यों को लेकर भागदौड़ अधिक बनी रह सकती है. इस सप्ताह बहन से आपको कोई लाभ मिल सकता है. पारिवारिक माहौल सामान्य बन सामान्य बना रहेगा. घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसकी वजह से पूरा सप्ताह व्यस्त रह सकते हैं.

Source link

Previous post

Pili Sarso Ke Upay: बिजनेस और दुकान में आई सुस्ती को ऐसे करें खत्म, ग्राहकों की भीड़ बढ़ाने के लिए अपनाएं यह खास उपाय

Next post

Hartalika Teej 2025 Puja Time: 2 दिन बाद हरतालिका तीज का व्रत, जानें शुभ योग में पूजा का सही समय और विधि

You May Have Missed