Aaj Ka kanya Rashifal: कन्या राशि वालों की निकल पड़ी, धन लाभ और करियर में सफलता के हैं योग, जानें राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka kanya Rashifal 23 August: कन्या राशि के लिए 23 अगस्त को करियर और आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, प्रेम संबंधों में सहयोग मिलेगा, सेहत में थोड़ी सावधानी जरूरी है.
करियर
करियर के लिहाज से आज का दिन बेहद शुभ है. आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे. आपको नए रोजगार के अवसर मिलेंगे और आपके प्रभाव और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. अधिकारी आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है. छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है.
आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. आपके धन में वृद्धि होगी और आप नई चीजें खरीदने की योजना बना सकते हैं। व्यापार भी आज शानदार चलेगा. रियल एस्टेट और शेयर बाजार में निवेश करने से मुनाफे के योग बन रहे हैं. आपका अटका हुआ धन भी आज वापस मिल सकता है.
पारिवारिक जीवन
परिवार के लिहाज से भी आज का दिन सुखद है. आपकी संतान हर काम में आपकी मदद करेगी. घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और आप परिवार के साथ मिलकर कोई नई खरीदारी की योजना बना सकते हैं. भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते में मधुरता आएगी.
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन शुभ है. हालांकि, आपको अतीत की कुछ परेशानियों को सुलझाने में असफलता मिल सकती है. महिलाओं को कहीं से प्रपोजल मिल सकता है. आपके प्रेम संबंध को माता-पिता का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी हर काम में आपका साथ देगा.
स्वास्थ्य
सेहत के मामले में आज का दिन मिला-जुला रहेगा. बच्चों को आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है. वयस्कों को जोड़ों में दर्द और त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.


