Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 23 August 2025: आज पिठोरी अमावस्या, शनिवार व्रत, शनिदेव पूजा, परिघ योग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल
जो लोग शनिवार व्रत हैं, वे शनिदेव की पूजा में नीले फूल, काले तिल, काली उड़द, काला गुलाब जामुन, धूप, सरसों के तेल वाला दीप आदि अर्पित करें. उसके बाद शनि चालीसा पढ़ें और शनिवार व्रत कथा सुनें. आप शनि से पीड़ित हैं तो शनि रक्षा स्तोत्र या राजा दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें. आप पर शनिदेव प्रसन्न होंगे और आपके कष्टों को दूर कर देंगे. शनिदेव की पीड़ा से मुक्ति के लिए आप हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें. हनुमान भक्तों को शनिदेव परेशान नहीं करते हैं. शनि दोष से मुक्ति के लिए आज काले या नीले रंग के कपड़े, काला तिल, काली उड़द, लोहा, स्टील, घोड़े की नाल, शनि चालीसा आदि का दान करें. दैनिक पंचांग से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त के बारे में.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 23 अगस्त 2025
आज का नक्षत्र- मघा – 12:54 ए एम, अगस्त 24 तक, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण- नाग – 11:35 ए एम तक, किंस्तुघ्न – 11:37 पी एम तक, उसके बाद बव
आज का योग- परिघ – 01:20 पी एम तक, फिर शिव योग
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- सिंह
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:55 ए एम
सूर्यास्त- 06:52 पी एम
चन्द्रोदय- चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त- 07:04 पी एम
पिठोरी अमावस्या के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: 11:58 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल: 10:27 पी एम से 12:05 ए एम, अगस्त 24
विजय मुहूर्त: 02:33 पी एम से 03:25 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:02 ए एम, अगस्त 24 से 12:46 ए एम, अगस्त 24
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:32 ए एम से 09:09 ए एम
चर-सामान्य: 12:23 पी एम से 02:01 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:01 पी एम से 03:38 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:38 पी एम से 05:15 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 09:38 पी एम से 11:01 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:01 पी एम से 12:24 ए एम, अगस्त 24
चर-सामान्य: 12:24 ए एम से 01:47 ए एम, अगस्त 24
लाभ-उन्नति: 04:32 ए एम से 05:55 ए एम, अगस्त 24
आज के अशुभ समय
राहुकाल- 09:09 ए एम से 10:46 ए एम
यमगण्ड- 02:01 पी एम से 03:38 पी एम
गुलिक काल- 05:55 ए एम से 07:32 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:55 ए एम से 06:46 ए एम, 06:46 ए एम से 07:38 ए एम
दिशाशूल- पूर्व
शिववास
गौरी के साथ – 11:35 ए एम तक, उसके बाद श्मशान में.


