Mobile Number Last Digit 5: मोबाइल नंबर का आखिरी अंक है 5, तो जान लीजिए इसका पॉवर पंच, आपका बिजनेस रॉकेट की तरह करेगा ग्रो

Mobile Number Last Digit 5: मोबाइल नंबर का आखिरी अंक है 5, तो जान लीजिए इसका पॉवर पंच, आपका बिजनेस रॉकेट की तरह करेगा ग्रो

Last Updated:

Mobile Number Last Digit 5 Meaning: मोबाइल न्यूमरोलॉजी के अनुसार, आपका मोबाइल नंबर आपकी तरक्की और असफलता से जुड़ा होता है. यदि आपके मोबाइल नंबर का आखिरी अंक 5 है तो आप लकी हैं. जिनका नहीं है, वे अपना मोबाइल नंब…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
मोबाइल नंबर का आखिरी अंक है 5, तो जान लीजिए इसका पॉवर पंच, बिजनेस होगा रॉकेटमोबाइल नंबर का आखिरी अंक 5 का मतलब.
मोबाइल अंक​ ज्यो​तिष यानि मोबाइल न्यूमरोलॉजी इस समय काफी लोक​प्रिय हो रहा है. मोबाइल न्यूमरोलॉजी की मदद से लोग अपनी किस्मत को बदल रहे हैं. मोबाइल न्यूमरोलॉजी में मोबाइल के सभी 10 नंबरों का महत्व होता है, लेकिन सभी को बदल पाना और परफेक्ट मोबाइल नंबर पाना नामुमकिन जैसा है. इस वजह से मोबाइल के अंतिम 4 नंबर मोबाइल न्यूमरोलॉजी में महत्वपूर्ण हो जाते हैं. इसमें आप बदलाव करके आपनी किस्मत चमका सकते हैं. आज हम बात कर रहे हैं मोबाइल के अंतिम नंबर 5 के बारे में. यदि आपके मोबाइल नंबर का आखिरी अंक 5 है तो के लिए वह काफी लकी है. आइए मोबाइल न्यूमरोलॉजी के आधार पर जानते हैं मोबाइल नंबर का आखिरी अंक 5 का पॉवर पंच.

मोबाइल नंबर का आखिरी अंक 5 का मतलब

मोबाइल अंक​ ज्यो​तिष के अनुसार, यदि आपके मोबाइल नंबर के 10 अंकों में आखिरी अंक 5 है तो आप लकी हैं. यदि नहीं है तो आप वैसा मोबाइल नंबर चुन सकते हैं, जिसका आखिरी अंक 5 हो. अंक ज्योतिष शास्त्र में अंक 5 का प्रति​निधित्व ग्रहों के राजकुमार बुध करते हैं. बुध ग्रह को वाणी, बृद्धि, बिजनेस आदि का कारक माना जाता है.

जिनके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 5 है तो उन लोगों के पास बहुत ही कॉल्स आती हैं. दिनभर उन लोगों का फोन बजता ही रहता है. लोग इनसे काफी बातें करते हैं, इन्हीं बातों से इनके लिए काम निकलते हैं. इससे वे अपने लिए पैसा बनाने में सफल हो सकते हैं.

यदि आपका कोई बिजनेस है तो आपको ऐसा मोबाइल नंंबर चुनना चाहिए, जिसके अंत का नंबर 5 हो. इससे आपके पास ग्राहकों की बहुत कॉल्स आएंगी. वे आपसे काफी बातचीत या पूछताछ करेंगे, अंत में वह डील भी फाइनल होंगी.

आप विज्ञापन में वही मोबाइल नंबर दें, आपके पास बहुत ही इंक्वायरीज आएंगी. आपके पास मार्केटिंग के कॉल्स आएंगे. आपको इंक्वायरी या अपने बिजनेस से जुड़ी जानकारी साझा करने से परेशान नहीं होना चाहिए. आपकी वाणी ही आपके बिजनेस का ग्रोथ करेगी. 5 नंबर आपके बिजनेस में चार चांद लगा सकता है.

जनसंपर्क यानि पीआर से जुड़े लोगों को भी ऐसा मोबाइल नंबर चुनना चाहिए. सोशल नेटवर्किंग या ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े लोग भी नंबर 5 के पॉवर पंच का इस्तेमाल अपने बिजनेस ग्रोथ के लिए कर सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मोबाइल नंबर का आखिरी अंक है 5, तो जान लीजिए इसका पॉवर पंच, बिजनेस होगा रॉकेट

Source link

You May Have Missed