धन और तरक्की चाहिए तो राहु के इस सरल उपाय को जरूर अपनाएं, असर देख हर कोई रह जाएगा हैरान

धन और तरक्की चाहिए तो राहु के इस सरल उपाय को जरूर अपनाएं, असर देख हर कोई रह जाएगा हैरान

Rahu Planet Solutions: ज्योतिष में राहु को हमेशा रहस्यमयी और असरदार ग्रह माना गया है. कई बार इंसान की जिंदगी में अचानक से रुकावटें, डर, धोखा या पैसों की दिक्कतें आती हैं, तो उसकी जड़ राहु हो सकता है, लेकिन यही राहु जब शुभ असर देता है, तो ऐसी तरक्की करवाता है कि लोग हैरान रह जाते हैं. कहते हैं कि राहु जब पैसा देता है तो छप्पर फाड़कर देता है. इसलिए इसके सही उपाय करना बेहद फायदेमंद माना जाता है. कई आसान टोटके और उपाय ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें करने से राहु का बुरा असर कम होता है और इंसान को जल्दी रिजल्ट मिलने लगते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रवि पराशर से एक खास उपाय, जो आपकी किस्मत बदल सकता है.

राहु का असर और धन की बरसात
राहु ज्योतिष में छाया ग्रह है, जिसे कभी डर और उलझन से जोड़ा जाता है तो कभी अचानक से आई खुशियों से. अगर राहु खराब असर दे तो इंसान को बेवजह चिंता, नकारात्मक सोच, नौकरी या बिजनेस में अड़चन और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अगर राहु की स्थिति अच्छी हो जाए तो यही ग्रह अचानक बहुत धन, नाम और शोहरत भी देता है. लोगों का अनुभव है कि जब राहु की कृपा होती है तो पैसा रुकता नहीं है. कहते हैं राहु छप्पर फाड़कर धन देता है, लेकिन ये असर तभी आता है जब हम सही उपाय करें और उसका आशीर्वाद पा सकें.

खास उपाय: काजल की डिब्बी का टोटका
एक बेहद आसान और असरदार उपाय बताया गया है, जिसे करने से राहु का बुरा असर कम होता है और धन की राहें खुलने लगती हैं.

1. एक छोटी सी काजल की डिब्बी लें.
2. ये डिब्बी वही हो जो माता रानी को चढ़ाने के लिए आती है.
3. अब इस डिब्बी को किसी खास पेड़ के नीचे गाड़ना है.आप आम के पेड़, पीपल के पेड़ या बरगद (बट वृक्ष) के नीचे ये डिब्बी दबा सकते हैं.
4. इस उपाय को चार बार करना है.
5. इसे करने का सही समय है – बुधवार की शाम.

कहा जाता है कि जब आप इस उपाय को शाम या रात में करेंगे, तब राहु सक्रिय रहता है और जल्दी असर दिखाता है.
क्यों है ये उपाय असरदार?
काजल को नजर से बचाने वाला और राहु को शांत करने वाला माना जाता है. जब इसे पेड़ के नीचे दबाया जाता है, तो नकारात्मक असर मिटने लगता है और इंसान की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने लगती है. साथ ही जीवन में फंसे हुए काम तेजी से पूरे होने लगते हैं.

किन बातों का ध्यान रखें
1. उपाय करते समय मन में श्रद्धा और विश्वास होना ज़रूरी है.
2. किसी को बताए बिना ये काम करना बेहतर माना जाता है.
3. इसे करने के बाद जल्दबाजी में रिजल्ट की उम्मीद न करें, क्योंकि असर धीरे-धीरे साफ नजर आता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: आज कन्या-धनु वालों को मिलेगी जॉब, मिथुन का होगा प्रमोशन, मीन खरीदेंगे नया घर! पढ़ें टैरो राशिफल

Next post

Ank Jyotish 22 August 2025: मूलांक 1 को दुश्मन की हार से होगा धन लाभ, अंक 4 को मिलेगी बड़ी डील, जानें आज का अंक ज्योतिष

You May Have Missed