नए क्लाइंट्स लाने के लिए हर हफ्ते करें ये छोटा-सा काम, बिज़नेस में आने लगेगी रफ्तार, फर्क खुद दिखेगा

नए क्लाइंट्स लाने के लिए हर हफ्ते करें ये छोटा-सा काम, बिज़नेस में आने लगेगी रफ्तार, फर्क खुद दिखेगा

Last Updated:

Client Attraction Tips: हर इंसान चाहता है कि उसका बिज़नेस बढ़े और क्लाइंट्स उससे जुड़ते जाएं. मेहनत, सही रणनीति और ईमानदारी तो ज़रूरी है ही, लेकिन कुछ ऐसे छोटे-छोटे टोटके भी मदद कर सकते हैं जो हमारी सोच और एनर्…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
नए क्लाइंट्स लाने के लिए हर हफ्ते करें ये छोटा-सा काम, बिज़नेस में आएगी रफ्तारक्लाइंट्स बढ़ाने का उपाय
Client Attraction Tips: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके बिज़नेस में तरक्की हो, काम का दायरा बढ़े और नए क्लाइंट्स लगातार जुड़ते रहें. पर कई बार मेहनत और लगन के बावजूद हमें वैसा रिज़ल्ट नहीं मिलता जैसा हम चाहते हैं. ऐसे में लोग अलग-अलग उपाय आज़माते हैं-कभी विज्ञापन में पैसा लगाते हैं, कभी बड़े ऑफर निकालते हैं और कभी-कभी टोटके और घरेलू उपाय भी अपनाते हैं, अगर आप भी महसूस कर रहे हैं कि आपके ऑफिस या काम में क्लाइंट्स की कमी है और आपको किसी आसान उपाय की तलाश है, तो आज हम आपको एक बेहद सीधा-सादा तरीका बताएंगे. इसे करने में खर्च भी बहुत कम है और विश्वास रखिए, अगर दिल से करेंगे तो फर्क ज़रूर दिखेगा. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

क्लाइंट्स लाने का टोटका
इस टोटके को करना बेहद आसान है और इसे कोई भी व्यक्ति अपने ऑफिस या दुकान शुरू करने से पहले कर सकता है.
1. आपको करना बस इतना है कि अपने घर या ऑफिस के बाहर वाली दुकान से एक छोटा-सा पैकेट पीली सरसों का ले आइए.
2. जिस दिन आप काम पर निकलें, उस दिन सरसों के कुछ दाने हाथ में लेकर ऑफिस की तरफ जाते हुए रास्ते में गिराते चलें.
3. दाने गिराते हुए मन ही मन यह बोलते रहें -“मेरे क्लाइंट्स यहीं आएं, मेरा काम बढ़े और सबकी नजर मेरे ऑफिस पर पड़े.”

क्यों माना जाता है असरदार?
सरसों को प्राचीन समय से ही शुभ और शक्तिशाली माना जाता है. इसे बुरी नजर से बचाने और नेगेटिविटी दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जब आप ऑफिस की ओर जाते हुए सरसों गिराते हैं तो रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और माहौल आपके लिए अनुकूल बनता है. साथ ही, जब आप मन से यह सोचते हैं कि क्लाइंट्स आपके पास आएं तो आपके विचार और एनर्जी ब्रह्मांड तक पहुंचती है. यही विश्वास धीरे-धीरे आपकी किस्मत को बदल देता है.

ध्यान रखने वाली बातें
1. इस उपाय को करते समय मन में किसी भी तरह का शक या मज़ाक नहीं होना चाहिए.
2. इसे हफ्ते में कम-से-कम एक बार ज़रूर करें और देखिए कैसे आपके काम में फर्क नज़र आने लगेगा.
3. उपाय करते हुए हमेशा अच्छे विचार रखें और किसी का बुरा सोचकर यह न करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

नए क्लाइंट्स लाने के लिए हर हफ्ते करें ये छोटा-सा काम, बिज़नेस में आएगी रफ्तार

Source link

Previous post

17 दिन बाद भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, दोपहर में सूतक काल का समय जानें, ग्रहण के बाद जरूर करें यह काम

Next post

Hartalika Teej Kab Hai 2025: हरतालिका तीज कब है, 25 या 26 अगस्त? तारीख पर है कन्फ्यूजन, तो पंडित जी से जानें सही डेट, मुहूर्त

You May Have Missed