नेगेटिविटी हटाएं, ओरा चमकाएं – जानें कॉफी स्क्रबिंग से राहु-केतु दोष कम करने का तरीका

नेगेटिविटी हटाएं, ओरा चमकाएं – जानें कॉफी स्क्रबिंग से राहु-केतु दोष कम करने का तरीका

Last Updated:

Coffee Remedy For Rahu Ketu: कॉफी सिर्फ सुबह की ताजगी देने वाला पेय ही नहीं, बल्कि नेगेटिव एनर्जी से बचाने वाला प्राकृतिक उपाय भी है, अगर आपको लगता है कि आपके जीवन में राहु-केतु का असर बढ़ रहा है या आप बार-बार…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
नेगेटिविटी हटाएं, ओरा चमकाएं - कॉफी स्क्रबिंग से कम करें राहु-केतु दोषराहु-केतु से छुटकारा टोटका
Coffee Remedy For Rahu Ketu: हम सभी जानते हैं कि आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में नेगेटिविटी का असर बहुत जल्दी होने लगता है. कई बार किसी जगह से लौटने के बाद या फिर कुछ खास लोगों के बीच समय बिताने के बाद ऐसा लगता है कि हमारी एनर्जी डाउन हो गई है. ओरा यानी हमारा चारों तरफ का एनर्जी फील्ड कमजोर हो जाता है और मन बेचैन सा रहने लगता है. ऐसे समय में लोग ज्योतिषीय उपाय ढूंढते हैं ताकि राहु-केतु जैसे ग्रहों का असर कम हो सके, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी, जो आमतौर पर हम सिर्फ पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वह भी हमारी नेगेटिव एनर्जी को दूर करने और ओरा को चमकाने का एक बेहद आसान और असरदार उपाय बन सकती है? इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

कॉफी से स्क्रबिंग क्यों खास है?
कॉफी में नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स और क्लेंज़िंग प्रॉपर्टीज़ होती हैं. यही वजह है कि इसे स्किन केयर में काफी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन एस्ट्रोलॉजिकल दृष्टिकोण से कॉफी को स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल करना सिर्फ त्वचा को चमकदार बनाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर से नेगेटिव एनर्जी निकालने का भी तरीका माना गया है. जब आप कॉफी से बॉडी स्क्रबिंग करते हैं तो यह आपके ओरा को शुद्ध करने का काम करती है.

यह भी पढ़ें – बुध, शुक्र और शनि को मजबूत करने का आसान उपाय: नाभि और नाखूनों पर लगाएं यह खास तेल

कब और कैसे करें कॉफी स्क्रबिंग
1. नहाने के समय – आप नहाने के पानी में कॉफी मिला सकते हैं. इससे न केवल ताजगी महसूस होगी बल्कि मन का बोझ भी हल्का लगेगा.
2. बॉडी स्क्रबिंग – पूरे शरीर पर कॉफी से हल्के हाथों से स्क्रब करें. यह तरीका तब और असरदार होता है जब आप किसी पार्टी, भीड़ या नेगेटिव लोगों के बीच से आकर थका हुआ महसूस कर रहे हों.
3. कॉफी के साथ मिक्सचर – अगर ज्यादा भारीपन लगे तो कॉफी में नींबू का रस, दालचीनी का पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाकर पैरों को वॉश करें. यह प्रक्रिया शनिवार की रात को करने पर और भी असरदार मानी जाती है.

राहु-केतु और ग्रह दोष से राहत
ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है. जब ये सक्रिय होते हैं तो व्यक्ति को मानसिक तनाव, डर, बेचैनी और नेगेटिविटी का सामना करना पड़ सकता है. कॉफी स्क्रबिंग को इन ग्रहों के प्रभाव को शांत करने वाला आसान उपाय माना गया है. नियमित रूप से यह करने से इंसान हल्का महसूस करता है और उसके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी वापस आने लगती है.

फायदे जो तुरंत महसूस होंगे
1. ओरा एनर्जी पॉजिटिव होती है
2. नेगेटिविटी कम होती है
3. थकान और मानसिक तनाव घटता है
4. शरीर में ताजगी और ग्लो आता है
5. नींद बेहतर होती है

ध्यान रखने वाली बातें
1. कॉफी स्क्रबिंग हमेशा हल्के हाथों से करें, बहुत जोर से रगड़ने से स्किन को नुकसान हो सकता है.
2. अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो पहले छोटे हिस्से पर ट्रायल जरूर करें.
3. बेहतर रिज़ल्ट के लिए इसे शनिवार को करना अच्छा माना गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

नेगेटिविटी हटाएं, ओरा चमकाएं – कॉफी स्क्रबिंग से कम करें राहु-केतु दोष

Source link

Previous post

नौकरी की तलाश आज होगी खत्म, लेकिन यह मुसीबत करेगी पीछा, रहें सावधान, जानें पूरा राशिफल

Next post

17 दिन बाद भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, दोपहर में सूतक काल का समय जानें, ग्रहण के बाद जरूर करें यह काम

You May Have Missed