वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी न करें ऐसा काम, वरना आ जाएगी मुसीबत…करें ये उपाय, मिलेगा लाभ

वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी न करें ऐसा काम, वरना आ जाएगी मुसीबत…करें ये उपाय, मिलेगा लाभ

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 21 August 2025: वृषभ राशि के जातक आज बिजनेस में अनजान शख्स को उधार देने से परहेज करें. वरना आपके पैसे डूब सकते हैं. किसी जरूरतमंद को पीले कपड़े में बांधकर गुड़ का दान जरूर करें. इससे आपकी…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी न करें ऐसा काम, वरना आ जाएगी मुसीबत...करें ये उपायआज का वृषभ राशिफल.
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 21 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, लव लाइफ और करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन बेहद शानदार होगा. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी. आज आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी काफी अच्छा है.

बिजनेस में रहें  सावधान

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है. आज आप बिजनेस में अनजान शख्स को उधार देने से परहेज करें. वरना आपके पैसे डूब सकते हैं. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में काम को लेकर थोड़ा तनाव में भी रहेंगे. आज परिस्थितियां जैसी भी हो आपको बॉस का पूरा सहयोग भी मिलने वाला है. बात निवेश की करें तो आज आप सरकारी स्कीम जैसे एफडी, टीडी, किसान विकास पत्र जैसे स्कीम में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.

पार्टनर के रिश्ते होंगे बेहतर

वृषभ राशि वालों का लव लाइफ आज काफी अच्छा होगा. आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते बेहतर होंगे. आज आप अपने पार्टनर को लाइफ पार्टनर बनाने के लिए शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको थोड़ा समय अपने पार्टनर को जरूर देना होगा. बात शादीशुदा लोगो की करें तो आज उनका जीवन सामान्य रहने वाला है.

पीले कपड़े में गुड़ का करें दान
आज आपका शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी जरूरतमंद को पीले कपड़े में बांधकर गुड़ का दान जरूर करें. इससे आपकी आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी न करें ऐसा काम, वरना आ जाएगी मुसीबत…करें ये उपाय

Source link

You May Have Missed