Aja Ekadashi Vrat Katha : अजा एकादशी व्रत कथा, सुनने व कहने मात्र से मिलता फल अश्वमेध यज्ञ के बराबर फल
Last Updated:
Aja Ekadashi Vrat Katha in Hindi : अजा एकादशी का उपवास एवं व्रत करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अजा एकादशी का व्रत की कथा सुनने व पढ़ने मात्…और पढ़ें

अजा एकादशी व्रत कथा (Aja Ekadashi Vrat Katha)
पौराणिक काल में भगवान श्री राम के वंश में अयोध्या नगरी में एक चक्रवर्ती राजा हरिश्चंद्र नाम के एक राजा हुए थे. राजा अपनी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध थे. एक बार देवताओं ने इनकी परीक्षा लेने की योजना बनाई. राजा ने स्वप्न में देखा कि ऋषि विश्ववामित्र को उन्होंने अपना राजपाट दान कर दिया है. सुबह विश्वामित्र वास्तव में उनके द्वार पर आकर कहने लगे तुमने स्वप्न में मुझे अपना राज्य दान कर दिया. राजा ने सत्यनिष्ठ व्रत का पालन करते हुए संपूर्ण राज्य विश्वामित्र को सौंप दिया. दान के लिए दक्षिणा चुकाने के लिए राजा हरिश्चंद्र को पूर्व जन्म के कर्म फल के कारण पत्नी, बेटा एवं खुद को बेचना पड़ा.
राजा हरिश्चंद्र की दुख-भरी कहानी सुनकर महर्षि गौतम भी अत्यन्त दुःखी हुए और उन्होंने राजा से कहा: हे राजन! भादों माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी का नाम अजा है. तुम उस एकादशी का विधानपूर्वक व्रत करो तथा रात्रि को जागरण करो. इससे तुम्हारे सभी पाप नष्ट हो जाएंगे.
व्रत के प्रभाव से राजा को फिर से अपने राज्य की प्राप्ति हुई. वास्तव में एक ऋषि ने राजा की परीक्षा लेने के लिए यह सब कौतुक किया था, लेकिन अजा एकादशी के व्रत के प्रभाव से ऋषि द्वारा रची गई सारी माया समाप्त हो गई और अन्त समय में हरिश्चंद्र अपने परिवार सहित स्वर्ग लोक को गया. हे राजन! यह सब अजा एकादशी के व्रत का प्रभाव था. जो मनुष्य इस उपवास को विधानपूर्वक करते हैं तथा रात्रि-जागरण करते हैं, उनके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और अन्त में वे स्वर्ग को प्राप्त करते हैं. इस एकादशी व्रत की कथा के श्रवण मात्र से ही अश्वमेध यज्ञ के फल की प्राप्ति हो जाती है.
भगनान विष्णु की जय…, माता लक्ष्मी की जया…
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें


