Rashifal: आज सतर्क रहें वृश्चिक राशि के जातक! सेहत और शत्रु दे सकते हैं चुनौती

Rashifal: आज सतर्क रहें वृश्चिक राशि के जातक! सेहत और शत्रु दे सकते हैं चुनौती

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 16 August: आज 16 अगस्त 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन कष्ट कारक रहेगा. उपाय में काला वस्त्र धारण, हनुमान आराधना, सुंदरकांड, बजरंग बाण, हनुमान चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करे…और पढ़ें

Aaj Ka Vrischik Rashifal: शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कुछ चुनौतियों भरा रह सकता है. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉक्टर कुणाल कुमार झा के अनुसार, आज का दिन दोपहर 1:54 तक वृश्चिक राशि वालों के लिए अनेक प्रकार से कष्टकारी योग बना रहा है.

क्या कहते हैं ग्रह और नक्षत्र?

ज्योतिषीय गणना बताती है कि आज खसष्ट चंद्रमा के कारण शत्रु भयकारक योग बन रहा है, जिससे शत्रुओं से खतरा हो सकता है. धर्म भाव में सूर्य की स्थिति होने के कारण धर्म और नैतिकता से जुड़ी हानि होने की आशंका है, साथ ही क्लेश भी बढ़ सकता है. धन और संतान पक्ष में भी ह्रास कारक योग बन रहा है, जिससे आर्थिक और पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं.

सेहत और शारीरिक समस्याएं

डॉ. झा के अनुसार, आज वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कफ की अधिकता, छाती में दर्द, पेट से जुड़ी पीड़ा, जल से घात (चोट), और जानवरों के हमले का खतरा भी हो सकता है. इसके अलावा, पेशाब से संबंधित समस्याएं, जैसे अधिक पेशाब आने की पीड़ा भी परेशान कर सकती है.

शुभ फल पाने के लिए करें ये उपाय

हालांकि, ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं. आज शनिवार होने के कारण काले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा. हनुमान जी की आराधना करना अत्यंत लाभकारी होगा. हनुमान जी को गाय के घी में सिंदूर घोलकर अर्पित करें. पंचमुखी हनुमान कवच, वाल्मीकि कृति सुंदरकांड, 11 बार बजरंग बाण, और हनुमान चालीसा का पाठ करें. दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से भी समय अनुकूल हो सकता है. ये उपाय आपके लिए दिन को अनुकूल बनाने में मदद करेंगे और ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

Rashifal: आज सतर्क रहें वृश्चिक राशि के जातक! सेहत और शत्रु दे सकते हैं चुनौती

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: आज मेष पाएंगे नई जॉब, कर्क को मिलेगी संपत्ति, मकर का पैसों को लेकर होगा विवाद, जानें अपना टैरो राशिफल

Next post

Ank Jyotish 16 August 2025: मूलांक 2 वालों को मिलेगी प्रॉपर्टी, अंक 6 का बढ़ेगा वेतन, 7 वाले खरीदेंगे नई गाड़ी! जानें आज का अंक ज्योतिष

You May Have Missed