Janmashtami Jhanki Decoration: घर पर कृष्ण झांकी सजाने के होते हैं अद्भुत लाभ, नकारात्मक ऊर्जा हो दूर, जानें 7 फायदे
कृष्ण झांकी संजाने के फायदे
-हिंदू धर्म के अनुसार, जन्माष्टमी पर घर में कृष्ण झांकी सजाना से कई लाभ होते हैं. इसमें धार्मिक और वास्तु लाभ शामिल हैं. आपको आध्यात्मिक आशीर्वाद, सुरक्षा और समृद्धि शामिल हैं. यह भगवान कृष्ण के प्रति भक्ति व्यक्त करने और उनके दिव्य स्वरूप को घर में आमंत्रित करने का एक तरीका है. झांकी, कृष्ण के जीवन, उपदेशों, ज्ञान का एक दृश्य रूप प्रस्तुत करती है, जिसे देखकर मन में आनंद और भक्ति की भावना प्रवाहित होती है.
-सभी विघ्नों का निवारण करती है कृष्ण झांकी. झांकी में मोरपंख और कृष्ण की बांसुरी जैसी शुभ चीजों को शामिल करने से विघ्न दूर होती है. घर में सुख-शांति आती है.
– घर से नकारात्मक प्रभावों का असर कम होता है. कुछ मान्यताओं के अनुसार, झांकी सजाने से वास्तु और ग्रह दोष भी दूर होते हैं, जिससे घर में सुख और शांति आती है.
-झांकी को देखकर कृष्ण द्वारा दी गई शिक्षा और कथाओं की याद आती है. जो उनकी दिव्य लीला पर मनन करने के लिए प्रेरित करती है.
– घर में कृष्ण झांकी सजाने से पारिवारिक एकता आती है. यह एक पारिवारिक गतिविधि है, जो सभी को कृष्ण की भक्ति, उनकी पूजा-अर्चना की तैयारी में सबको एक साथ लाती है.


