क्या वाकई बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होता है?, जानें तंत्र, ज्योतिष और परंपराओं से जुड़े रहस्य, क्या करें?

क्या वाकई बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होता है?, जानें तंत्र, ज्योतिष और परंपराओं से जुड़े रहस्य, क्या करें?

Billi Ka Rasta Katna Shubh Ya Ashubh : भारत में रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कुछ मान्यताएं ऐसी हैं, जो पीढ़ियों से लोगों के व्यवहार को प्रभावित करती आई हैं. इनमें से एक बहुत प्रचलित धारणा है – बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होता है. अक्सर देखा गया है कि जब किसी के सामने बिल्ली रास्ता काट जाती है, तो वह वहीं रुक जाता है या किसी और के पहले रास्ता पार करने का इंतज़ार करता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

बिल्ली और राह के बीच की कड़ी
जब बिल्ली सामने से रास्ता काटती है, तो कुछ लोग इसे एक संकेत मानते हैं कि आगे कोई अड़चन आ सकती है. खास तौर पर जब बिल्ली बाईं ओर से आकर दाईं ओर जाए. इस धारणा की शुरुआत कब और कैसे हुई, इसका कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है, लेकिन समाज में यह विश्वास काफी गहराई तक फैला हुआ है.

तंत्र और ज्योतिष में बिल्ली की भूमिका
कुछ परंपराओं में बिल्ली को रहस्यमय शक्तियों से जुड़ा हुआ माना जाता है. तांत्रिक विधियों में बिल्ली का विशेष महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि अगर बिल्ली घर में आकर रोने लगे, तो यह किसी परेशानी का संकेत हो सकता है. वहीं, दो बिल्लियों का आपस में लड़ना किसी घरेलू झगड़े या आर्थिक नुकसान का इशारा माना गया है.

ज्योतिष के अनुसार, बिल्ली को राहु ग्रह से जोड़ा गया है. जिन लोगों की कुंडली में राहु से संबंधित समस्याएं होती हैं, उन्हें बिल्ली पालने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इससे कुछ नकारात्मक असर कम हो सकते हैं.

शुभ संकेत भी देती है बिल्ली
हर बार बिल्ली का दिखना अपशकुन नहीं होता. कई मान्यताओं के अनुसार, अगर दीपावली की रात बिल्ली घर में आए, तो यह लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है. उसी तरह अगर वह अपने बच्चों को जन्म देने के लिए किसी घर को चुने, तो इसे सौभाग्य का प्रतीक समझा जाता है.

एक और दिलचस्प मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति किसी ज़रूरी काम से जा रहा हो और रास्ते में बिल्ली मांस का टुकड़ा मुँह में लिए दिख जाए, तो यह सफलता का संकेत होता है.

बिल्ली और स्वास्थ्य से जुड़ी धारणाएं
अगर कोई व्यक्ति सो रहा हो और बिल्ली सिर या पैर चाटने लगे, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता. इससे बीमारी या किसी विवाद में फंसने की आशंका मानी जाती है. खास तौर पर अगर बिल्ली सिर के ऊपर से कूद जाए, तो इसे मानसिक तनाव से जोड़ा जाता है.

Source link

Previous post

आने वाले 3 दिनों में यात्रा की है प्लानिंग? तो इन राशि के जातकों को हो जाना चाहिए सतर्क, झेलना पड़ सकती है कई परेशानियां

Next post

36 घंटे में ये 'क्रूर' ग्रह बदलेगा चाल… 3 राशियों की किस्मत में मचेगा धमाल! पैसा, नौकरी, कारोबार में होगा लाभ

You May Have Missed