Aaj Ka Vrishabh Rashifal: दोस्तों को अगर दिया उधार तो होगी तकरार, गर्लफ्रेंड बढ़ा सकती हैं टेंशन, जानें कैसा रहेगा दिन?
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन कई मायनों में अच्छा और कई मायनों में थोड़ा खराब रहने वाला है. ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को…और पढ़ें
काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन कई मायनों में अच्छा और कई मायनों में थोड़ा खराब रहने वाला है. आज आप अपने खर्चो पर थोड़ा नियंत्रण जरूर रखें वरना इससे आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है. आज आप नया वाहन भी खरीद सकतें है.
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है. आज आप काम को लेकर पूरे दिन व्यस्त रहेंगे. आज आप किसी को भी पैसा उधार न दें वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. वहीं बात नौकरी करने वालों की तो आज आप नए नौकरी के लिए प्रयास भी कर सकते हैं. इसमें आपको सफलता मिल सकती है. आज आपके मेहनत से बॉस आपपर खुश रहेंगे. बात निवेश की करें तो आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करें. इससे आपको फायदा हो सकता है.
पार्टनर से तकरार के आसार
वृषभ राशि वालों का लव लाइफ आज थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आपके पार्टनर से आपका टकराव होने के आसार दिख रहे हैं. आज आप बेवजह अपने पार्टनर से फिजूल की बहस से बचें. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ जितना समय बिताएंगे उससे आपका रिश्ते उतना ही बेहतर होगा.
करें ये उपाय
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातको को सफेद कपड़े में कम से कम सवा किलो चावल रखकर उसका दान करना चाहिए. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


