Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों आज जा सकते जेल, ज्योतिषी ने बताया बचने के तरीके, जानें राशिफल

Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों आज जा सकते जेल, ज्योतिषी ने बताया बचने के तरीके, जानें राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 15 August 2025: वृश्चिक राशि के लिए 15 अगस्त का दिन मिला-जुला रहेगा. शत्रुओं से भय और धन लाभ के योग बन रहे हैं. उपायों में दुर्गा सप्तशती का पाठ और सुंदरकांड का पाठ शामिल है.

Aaj Ka Vrischik Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार, हर दिन सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं कि 15 अगस्त, शुक्रवार को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार, आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए मिला-जुला रहेगा.

ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
आज चंद्रमा के छठे भाव में होने के कारण शत्रुओं से भय, उनकी वृद्धि, धर्म की हानि, शोक और रोग कारक योग बन रहा है. आपको आज के दिन जेल जाने जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है.

हालांकि, मंगल के लाभ भाव में होने के कारण धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. दूसरी ओर, राहु के चौथे भाव में होने से शत्रु वृद्धि का योग बन रहा है.

उपाय

ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने और शत्रुओं पर विजय पाने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन ये उपाय करने चाहिए:

– दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण अध्याय का पाठ करें. यदि यह संभव न हो तो कम से कम चतुर्थ और एकादश अध्याय का पाठ अवश्य करें.

– वाल्मीकि रचित सुंदरकांड का पाठ करें.

– शुक्रवार होने के कारण मिश्रित रंग के वस्त्र पहनें.

– चमेली का पौधा लगाएं और किसी ब्राह्मण को चमेली के तेल का दान करें. इन उपायों से आपके जीवन में शुभता आएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

Rashifal: वृश्चिक राशि वालों आज जा सकते जेल, ज्योतिषी ने बताया बचने के तरीके

Source link

You May Have Missed