तेलंगाना का तिरुपति है नरसिंह देव के पांचों स्वरूप का यह मंदिर, त्रेतायुग से इसका संबंध

तेलंगाना का तिरुपति है नरसिंह देव के पांचों स्वरूप का यह मंदिर, त्रेतायुग से इसका संबंध

Last Updated:

Telangana Tirupati Mandir: जन्माष्टमी का पर्व अब बस कुछ ही दिन में आना वाला है, ऐसें में आज हम आपको ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको तेलंगाना का तिरुपति कहा जाता है और इस मंदिर का संबंध त्रेतायुग स…और पढ़ें

तेलंगाना का तिरुपति है नरसिंह देव के पांचों स्वरूप का यह मंदिर
Sri Lakshmi Narasimha Swamy Temple: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है. नारायण के धाम जगमग कर तैयार हैं. देश भर में ऐसे कई मंदिर हैं, जो भक्ति और आश्चर्य के मिश्रण को अपने में समेटे हुए हैं. ऐसा ही एक मंदिर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से करीब 60 किलोमीटर दूर यादगिरिगुट्टा की रमणीक पहाड़ी पर स्थित है. नारायण के इस मंदिर का नाम श्री लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर है.

तेलंगाना का तिरुपति
यह एक ऐसा आध्यात्मिक केंद्र है, जहां भक्ति और प्रकृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है. यह मंदिर, जिसे यदाद्रि या पंच नरसिंह क्षेत्रम भी कहा जाता है, भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को समर्पित है. मंदिर की दिव्य आभा के कारण यह ‘तेलंगाना का तिरुपति’ कहलाता है. रोजाना यहां 10 से 15 हजार भक्त दर्शन-पूजा, लक्ष तुलसी पूजा और अभिषेक जैसे अनुष्ठानों के लिए उमड़ते हैं.

त्रेतायुग से जुड़ी है मंदिर की कथा
यदागिरिगुट्टा मंदिर की स्थापना की कथा त्रेतायुग से जुड़ी है. स्कंद पुराण के अनुसार, यद ऋषि, जो महान ऋषि ऋष्यशृंग और संता देवी के पुत्र थे, ने इस पहाड़ी पर हनुमान जी की कृपा से तपस्या की. उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान नरसिंह ने पांच रूपों, ज्वाला नरसिंह, योगानंद नरसिंह, गंडभेरुंड नरसिंह, उग्र नरसिंह और लक्ष्मी नरसिंह में दर्शन दिए. यद ऋषि के अनुरोध पर भगवान ने इन पांचों रूपों में इस पहाड़ी पर स्थायी रूप से वास करने का वरदान दिया. ये पांचों रूप आज मंदिर की गुफा में पत्थरों में उकेरे गए हैं, जो भक्तों के लिए बेहद खास हैं. एक अन्य कथा के अनुसार, भगवान नरसिंह ने यद ऋषि को हनुमान जी के मार्गदर्शन में एक पवित्र स्थान पर दर्शन दिए, जो अब पहाड़ी के नीचे एक छोटा मंदिर है.

मंदिर के निर्माण में सोने का इस्तेमाल
यदागिरिगुट्टा मंदिर 12 फीट ऊंची और 30 फीट लंबी एक प्राकृतिक गुफा में स्थित है. मंदिर की वास्तुकला द्रविड़ शैली और आगम शास्त्र पर आधारित है. साल 2016 से 2022 तक करोड़ों रुपए की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ, जिसमें काले ग्रेनाइट (कृष्ण शिला) का उपयोग किया गया. सात गोपुरम, मंडपम, और 12 अलवारों के स्तंभ मंदिर की शोभा बढ़ाते हैं. मंदिर के निर्माण में सोने का भरपूर मात्रा में इस्तेमाल हुआ है. गर्भगृह में लक्ष्मी नरसिंह की चांदी की मूर्ति और अन्य चार रूपों की पत्थर की मूर्तियां हैं. हनुमान मंदिर और गंडभेरुंड नरसिंह मंदिर भी परिसर में हैं.

इस तरह पहुंचें मंदिर
मंदिर में साल भर उत्सवों का माहौल रहता है. ब्रह्मोत्सवम (फरवरी-मार्च), नरसिंह जयंती और वैकुंठ एकादशी जैसे त्योहारों में हजारों भक्त शामिल होते हैं. सुबह 4 बजे से रात 9 बजकर 30 मिनट तक दर्शन और सुप्रभात सेवा, सहस्रनाम अर्चना जैसे अनुष्ठान होते हैं. मंदिर की प्रसाद व्यवस्था भी उल्लेखनीय है. मंदिर पहुंचना भी बेहद सरल है. यदागिरिगुट्टा सड़क और रेल मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा है. हैदराबाद से 60 किलोमीटर दूर एनएच 163 मार्ग पर यह 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है. निकटतम रेलवे स्टेशन रायगिरी (5 किमी) और भोंगिर (13 किमी) हैं. राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 90 किमी दूर है. मंदिर में अतिथि गृह, निजी होटल और धर्मशालाएं भी उपलब्ध हैं.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

तेलंगाना का तिरुपति है नरसिंह देव के पांचों स्वरूप का यह मंदिर

Source link

Previous post

शुक्रवार रात यानी कल से शुरू जन्माष्टमी तिथि, सर्वार्थ सिद्धि योग में करें विष्णुप्रिया की आराधना, लक्ष्मी मां की हमेशा बरसेगी कृपा

Next post

3 शुभ योग में शनिवार को जन्माष्टमी व्रत, श्रीकृष्ण और शनिदेव मिलकर इन 5 राशियों के लिए खोलेंगे भाग्य और धन के दरवाजे

You May Have Missed