मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान, बन रहा यह खतरनाक योग, आ सकती है आफत
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 14 August 2025: यदि आप किसी कार्य से बाहर जा रहे हैं तो सड़क दुर्घटना में चोट लगने के प्रबल योग बने हुए हैं. दोपहर के 3 घंटे आपको विशेष ध्यान रखना होगा.
आज का मिथुन राशिफल.लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉक्टर शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन काफी मुश्किल भरा रहने वाला है. आज जीवनसाथी के साथ तनाव और विवाद के योग बने हुए हैं. आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी अचानक से बिगड़ने के योग हैं. आज आपको अपना और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. कोई तनाव या विवाद आज नहीं होंगे. आज प्रेमी से विवाह संबंधी बात कर सकते हैं.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में आज अच्छे बदलाव के योग बने हुए हैं. रुका हुआ धन वापस आना या कोई डील फाइनल होने से आर्थिक लाभ हो सकता है. कार्य क्षेत्र में आज अच्छे बदलाव के संकेत मिलेंगे. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनकी जॉब बदल सकती है यानी अच्छी सैलरी के साथ कहीं ओर से आज नौकरी का ऑफर मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग भी आज बने हुए हैं.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें


