पेड़ों पर कलावा बांधने से बदल सकती है किस्मत, जानें तुलसी से पीपल तक कौन सा पेड़ किस मुसीबत में आता है काम

पेड़ों पर कलावा बांधने से बदल सकती है किस्मत, जानें तुलसी से पीपल तक कौन सा पेड़ किस मुसीबत में आता है काम

Benefits Of Tying Kalava On Trees: हर इंसान अपने जीवन में कभी न कभी ऐसे मोड़ से गुजरता है जब किस्मत साथ नहीं देती, मेहनत का फल नहीं मिलता और मन किसी समाधान की तलाश में भटकता है, ऐसे वक्त में कई लोग पूजा-पाठ, व्रत या उपायों की ओर रुख करते हैं, इन्हीं उपायों में एक बहुत ही आसान और असरदार तरीका है-पेड़ों पर कलावा (मौली) बांधना, ये कोई अंधविश्वास नहीं बल्कि सदियों पुरानी एक मान्यता है जिसे आज भी लाखों लोग अपनाते हैं और चमत्कारिक नतीजे पाते हैं. हर पेड़ का अपना एक खास महत्व होता है और जब सही तरीके से उसमें कलावा बांधा जाता है, तो वो न सिर्फ ऊर्जा देता है बल्कि कई परेशानियों से छुटकारा भी दिलाता है. आइए जानते हैं विस्तार से ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी से.

1. तुलसी के पौधे में कलावा बांधना: विपत्तियों से बचाव
तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, अगर आप रोज सुबह तुलसी के पौधे में जल चढ़ाकर उसमें लाल या पीला कलावा बांधते हैं, तो घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है, अचानक से आने वाली परेशानियां, दुर्घटनाएं या बीमारियां कम होने लगती हैं. इस उपाय से मन भी शांत होता है और घर में पॉजिटिव माहौल बना रहता है.

2. पीपल के पेड़ पर कलावा बांधना: बढ़ती है समृद्धि
पीपल का पेड़ न सिर्फ ऑक्सीजन देता है, बल्कि इसे भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण से जुड़ा हुआ माना जाता है, अगर आप हर शनिवार को पीपल के पेड़ के चारों तरफ कलावा लपेटते हैं और सरसों का तेल चढ़ाते हैं, तो आपके घर में बरकत बढ़ती है. नौकरी, बिजनेस या पैसे से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं.

3. शमी के पेड़ पर कलावा बांधना: राहु-केतु शांत होते हैं
शमी का पेड़ शनि और राहु-केतु से जुड़ा हुआ माना जाता है, अगर किसी की कुंडली में कालसर्प दोष या शनि की साढ़ेसाती चल रही हो, तो शमी के पेड़ में मौली बांधना बहुत लाभ देता है. इससे मानसिक तनाव कम होता है, अटका हुआ काम बनने लगता है और किस्मत भी साथ देने लगती है. इसे “रंक से राजा” बनाने वाला उपाय भी कहा गया है.

5. बरगद के पेड़ में कलावा: लंबी उम्र और रिश्तों की मजबूती
बरगद का पेड़ वट सावित्री व्रत से जुड़ा होता है. महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इसमें कलावा बांधती हैं, लेकिन यह सिर्फ शादीशुदा लोगों के लिए ही नहीं है, अगर कोई भी व्यक्ति बरगद के पेड़ में मौली बांधकर सच्चे मन से प्रार्थना करे, तो पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं और मन की उलझनें भी दूर होती हैं.

Source link

Previous post

Parthasarathy Temple: सदियों पुराना है लीलाधर का यह धाम, 5 स्वरूप में विराजते हैं श्रीहरिनारायण, सप्त ऋषियों ने यहीं की थी तपस्या

Next post

मूलांक 9 को मिलेगा प्रमोशन, अंक 8 वाले पाएंगे खुशखबरी, 1 का बॉस से होगा विवाद! जानें आज का अंक ज्योतिष

You May Have Missed