'ग्रहों के सेनापति' ने डाला शत्रु के घर में डेरा… 3 राशियों की लगेगी लॉटरी! मिलेगा पैसा, नौकरी लेकिन…
Last Updated:
Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति यानि मंगल इस समय शत्रु के घर में डेरा जमाए हुए हैं. मंगलदेव कन्या राशि में 13 सितंबर तक रहेंगे, फिर इसके बाद तुला राशि में आ जाएंगे. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या…और पढ़ें
मंगल का कन्या राशि में गोचरज्योतिष गणना के अनुसार मंगल अब 28 जुलाई से कन्या राशि में आ गए हैं. मंगलदेव इस राशि में 13 सितंबर 2025 तक रहेंगे, फिर इसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को सेनापति का दर्जा मिला हुआ है जो लगभग 45 दिनों तक एक राशि में रहते हैं, फिर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं और मंगल की बुध की आपस में शत्रुता का भाव रहता है. लेकिन इन सबके बावजूद मंगल का कन्या राशि में गोचर कुछ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा सकता है.
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए धन प्राप्ति के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं. हालांकि जातकों को अपने गुस्से को नियंत्रण में करना होगा. नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. साथ ही यह समय निवेश के लिए अच्छा साबित होगा.
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के अटके हुए कार्य पूरे होंगे. आय में अच्छा खासा इजाफा होगा. इस नई योजनाएं काम आएंगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी. हालांकि इस दौरान धैर्य और संयम के साथ कार्य करना होगा.


