Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की खुल सकती है किस्मत, पैसा-पद-प्रतिष्ठा के योग, बस इस पर रखें कंट्रोल

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की खुल सकती है किस्मत, पैसा-पद-प्रतिष्ठा के योग, बस इस पर रखें कंट्रोल

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 10 August 2025: मकर राशि जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ बना हुआ है. आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेंगे. आय बढ़ने के योग बन रहे हैं और लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है. शेयर मा…और पढ़ें

मकर राशि वालों की आज खुल सकती है किस्मत, बस इस पर रखें कंट्रोलमकर राशि आज का राशिफल 
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 10 अगस्त यानी आज का दिन सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. सुबह से ही आप धार्मिक कार्यों के प्रति अधिक लगाव महसूस करेंगे. माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जाने का भी अवसर मिलेगा, जिससे मन को शांति का अनुभव होगा. मकर राशि के जातकों को में जरूरतमंदों की मदद करने का भाव प्रबल रहेगा, जिससे समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ बना हुआ है. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है. आय बढ़ने के योग बन रहे हैं और लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है. शेयर मार्केट या अन्य निवेश योजनाओं में पैसा लगाने का उत्तम समय है, लेकिन किसी भी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें. व्यापारियों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा.

ऑफिस में मिल सकती है नई जिम्मेदारी

स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अनावश्यक तनाव और गुस्से से बचना जरूरी है. क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों बने रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए व्यस्तताओं से भरा दिन रहेगा. काम के सिलसिले में भागदौड़ बनी रहेगी, लेकिन दिन के अंत में आपके प्रयास रंग लाएंगे. ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं, जो भविष्य में आपके करियर को नई दिशा देंगी.

दांपत्य जीवन में हल्के -फुल्के उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन आपसी समझदारी से रिश्तों में मिठास बरकरार रहेगी. अविवाहित जातक अपने साथी के साथ सुखी भविष्य के सपने देख सकते हैं. रोमांटिक मुलाकात का अवसर भी मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा. समाज में परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा. बच्चों की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है, जो आपके दिल को छू जाएगा और आंखों में नमी ले आएगा.

homeastro

मकर राशि वालों की आज खुल सकती है किस्मत, बस इस पर रखें कंट्रोल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed