हरतालिका तीज कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, जानें तारीख, मुहूर्त, पारण समय और महत्व

हरतालिका तीज कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, जानें तारीख, मुहूर्त, पारण समय और महत्व

हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. इस दिन सुहागन महिलाएं दुल्हन की तरह सजसंवरकर निर्जला व्रत रखती हैं और तीज माता यानि अखंड सौभाग्यवती देवी पार्वती की पूजा करती हैं. उनके साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश और भगवान​ शिव की पूजा होती है. उनके आशीर्वाद से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है, वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और परिवार में सुख, समृद्धि आती है. हरतालिका तीज पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मुख्य रूप से मनाई जाती है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि हरतालिका तीज कब है? हरतालिका तीज पर कौन से शुभ योग बन रहे हैं? हरतालिका तीज का मुहूर्त और पारण समय क्या है?

हरतालिका तीज किस दिन है?

दृक पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज के लिए आवश्यक भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि 25 अगस्त सोमवार को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होगी. तृतीया तिथि 26 अगस्त मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर खत्म होगी. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर हरतालिका तीज 26 अगस्त मंगलवार को है.

हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त

26 अगस्त को हरतालिका तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 35 मिनट तक है. उस दिन पूजा का शुभ समय सुबह में 5 बजकर 56 मिनट से प्रारंभ है, जो सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक है.

हरतालिका तीज पर ब्रह्म मुहूर्त 04:27 ए एम से 05:12 ए एम तक है. उस दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त दिन में 11 बजरक 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है. विजय मुहूर्त दोपहर में 2 बजकर 31 मिनट से दोपहर 3 बजकर 23 मिनट तक है.

3 शुभ योग में हरतालिका तीज

इस साल की हरतालिका तीज 3 शुभ योग में मनाई जाएगी. हरतालिका तीज पर रवि योग, साध्य योग और शुभ योग बन रहे हैं. उस दिन रवि योग पूरे दिन रहेगा, जबकि साध्य योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक है. उसके बाद से शुभ योग बनेगा. तीज के दिन हस्त नक्षत्र प्रात:काल से लेकर पूर्ण रात्रि तक है.

हरतालिका तीज पर भद्रा का समय

हरतालिका तीज व्रत के पारण वाले दिन भद्रा रहेगी, लेकिन यह पाताल की भद्रा होगा. भद्रा का समय 27 अगस्त को तड़के 2 बजकर 46 मिनट से सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक है.

हरतालिका तीज व्रत का पारण

जो महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी, वे पारण 27 अगस्त बुधवार को सूर्योदय के बाद करेंगी. 27 अगस्त को सूर्योदय का समय 05:57 ए एम है.

हरतालिका तीज का महत्व

हरतालिका तीज का व्रत और पूजा करने से पति की आयु बढ़ती है. वैवाहिक जीवन के संकट दूर होते हैं. दांपत्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा से दुख दूर होते हैं.

Source link

You May Have Missed