9 अगस्त को रक्षाबंधन, श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग में बांधी जाएगी राखी, पंचांग से जानें पूरे दिन के शुभ मुहूर्त

9 अगस्त को रक्षाबंधन, श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग में बांधी जाएगी राखी, पंचांग से जानें पूरे दिन के शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 9 अगस्त शनिवार को श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में मनाया जाएगा. इस बार राखी के त्योहार पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. दो शुभ योग में रक्षाबंधन का त्योहार अत्यंत ही शुभ फलदायी है. रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाते हैं. इस दिन सावन पूर्णिमा का स्नान और दान भी किया जाता है. इस बार रक्षाबंधन पर सूर्योदय के समय 05:47 ए एम से ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शुरू हो जा रहा है, जो दोपहर तक रहेगा. इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है. रक्षाबंधन पर पूरे दिन कौन-कौन से शुभ मुहूर्त हैं? कौन-कौन से शुभ योग कब से कब तक हैं? आइए पंचांग से इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

सावन पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ: 8 अगस्त, शुक्रवार, दोपहर 2:12 बजे से
सावन पूर्णिमा तिथि का समापन: 9 अगस्त, शनिवार, दोपहर 1:24 बजे पर

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

9 अगस्त को रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक है.

रक्षाबंधन के शुभ योग

सौभाग्य योग: सुबह 5:47 बजे से 10 अगस्त को तड़के 02:15 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05:47 बजे से दोपहर 02:23 बजे तक

रक्षाबंधन के पूरे दिन के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: प्रात:काल 04:22 बजे से 05:04 बजे तक
प्रातः सन्ध्या: प्रात:काल 04:43 बजे से 05:47 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:40 बजे से दोपहर 03:33 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:06 बजे से शाम 07:27 बजे तक
सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:06 बजे से रात 08:10 बजे तक
निशिता मुहूर्त: देर रात 12:05 बजे से 12:48 बजे तक

रक्षाबंधन दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम मुहूर्त: सुबह 07:27 बजे से 09:07 बजे तक
चर-सामान्य मुहूर्त: दोपहर 12:26 बजे से दोपहर 02:06 बजे तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: दोपहर 02:06 बजे से दोपहर 03:46 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: दोपहर 03:46 बजे से शाम 05:26 बजे तक

रक्षाबंधन रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति मुहूर्त: शाम 07:06 बजे से रात 08:26 बजे तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: रात 09:46 बजे से रात 11:06 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: रात 11:06 बजे से देर रात 12:27 बजे तक
चर-सामान्य मुहूर्त: देर रात 12:27 बजे से मध्य रात्रि 01:47 बजे तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 10 अगस्त को प्रात:काल 04:27 बजे से 05:48 बजे तक

रक्षाबंधन पर सूर्योदय का समय: सुबह 05:47 बजे
रक्षाबंधन पर सूर्यास्त का समय: शाम 07:06 बजे
रक्षाबंधन पर चंद्रोदय का समय: शाम 07:21 बजे
रक्षाबंधन पर चंद्रास्त का समय: चंद्रास्त नहीं है.

रक्षाबंधन पर राहुकाल का समय
रक्षाबंधन के दिन राहुकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए. इसे अशुभ समय माना जाता है. रक्षाबंधन पर राहुकाल सुबह 09:07 बजे से सुबह 10:47 बजे तक है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed