सिर्फ 7 दिन में पाएं मन की शांति और सुकून, करें कुंदकेश्वर महादेव का यह सरल और प्रभावशाली उपाय

सिर्फ 7 दिन में पाएं मन की शांति और सुकून, करें कुंदकेश्वर महादेव का यह सरल और प्रभावशाली उपाय

Mental Peace Through Shiva Worship: जब ज़िंदगी में परेशानियां बढ़ जाती हैं, हर दिन तनाव से घिरा लगने लगता है और मन को चैन नहीं मिलता, तब हम सभी कोई ऐसा रास्ता ढूंढ़ते हैं जिससे राहत मिल सके. कई बार मनोवैज्ञानिक सलाह काम आती है, तो कई बार आध्यात्मिक उपाय राहत देते हैं. खासकर भारत में लोग भक्ति और पूजा-पाठ के जरिए सुकून पाने की कोशिश करते हैं. आज हम आपको एक ऐसा आसान और भरोसेमंद उपाय बताने जा रहे हैं, जो शिव भक्तों के लिए बेहद खास है. कहा जाता है कि कुंदकेश्वर महादेव के नाम से किया गया यह उपाय अगर पूरी श्रद्धा और विश्वास से किया जाए, तो कुछ ही दिनों में चिंता और बेचैनी दूर होने लगती है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

कुंदकेश्वर महादेव से जुड़ा ये खास उपाय क्या है?
अगर आप भी किसी भारी चिंता, टेंशन या परेशानी से गुजर रहे हैं तो शिव जी की जलाधारी पर हल्दी का लेप करना शुरू करें. इसके लिए हल्दी लें और उसे अच्छे से पीसकर थोड़ा सा गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब रोज सुबह उस हल्दी से शिवलिंग की जलाधारी पर हल्का सा लेपन करें.

यह भी पढ़ें – इन 6 शुभ बातों को अपनाएं और देखें कैसे आपके घर में आती है पॉजिटिव एनर्जी और हर काम में सफलता

कैसे करें जल चढ़ाने की शुरुआत
अब जिस पात्र से आप जल चढ़ाने वाले हैं, उस पात्र पर अपनी तीन उंगलियों से हल्दी का स्पर्श करें. मतलब – उन्हीं उंगलियों को हल्दी में डुबोकर उस लोटे या बर्तन को छुएं जिससे जल चढ़ाया जाएगा. इसके बाद “कुंदकेश्वर महादेव” का नाम लेते हुए जल चढ़ाना शुरू करें. ध्यान रहे – मन में कोई जल्दबाज़ी न हो, श्रद्धा और शांति से यह प्रक्रिया करें.

हल्दी का चमत्कारी असर कहां और कैसे दिखेगा?
जिस जलाधारी पर आपने हल्दी का लेप किया है, वहीं से हल्दी का थोड़ा सा अंश अपनी एक उंगली पर लगाकर कलश (या लोटा) में रखें और उसे घर या व्यापार स्थान पर ले जाएं. जब आप उस कलश को लेकर घर या दफ्तर में प्रवेश करें, तो दरवाज़े के ऊपर, ठीक मेन एंट्रेंस पर उस हल्दी को हल्का सा लगा दें – “कुंदकेश्वर महादेव” का नाम लेते हुए.

कब तक करें ये उपाय?
इस उपाय को लगातार 7 से 8 दिनों तक करें. ऐसा माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति के ऊपर चिंता, मानसिक तनाव या कोई दिमागी बेचैनी हो, उसे इस उपाय से सुकून मिलना शुरू हो जाता है. ध्यान रहे, ये उपाय तभी असर दिखाता है जब आप इसे सच्चे मन और श्रद्धा से करें. सिर्फ रिवाज़ मानकर करेंगे तो शायद उतना असर न दिखे.

Source link

Previous post

आज तुला को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ की मेहनत लाएगी रंग, कर्क-सिंह धन मामले में रहें सावधान! पढ़ें राशिफल

Next post

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 August 2025: आज गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, रवि योग, देखें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

You May Have Missed