मुंबई में कबूतरों पर विवाद, लेकिन जानिए क्यों पक्षियों को दाना डालना माना जाता है सौभाग्यशाली, माना जाता है किस्मत बदलने वाला उपाय!
पक्षियों को दाना डालने से क्या होते हैं फायदे?
1. ग्रहों की स्थिति होती है अनुकूल
अगर किसी की कुंडली में धन का स्वामी मंगल है, तो लाल मसूर को पक्षियों के लिए छत पर रखना शुभ माना जाता है. इससे ग्रह का प्रभाव संतुलित होता है और मानसिक तनाव कम होता है.
चंद्रमा मन का प्रतीक होता है. अगर किसी की कुंडली में चंद्र प्रभावशाली है, तो पक्षियों को चावल डालने से मानसिक शांति मिलती है. साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
4. विज्ञान भी करता है समर्थन
विज्ञान के अनुसार, जब हम रोज़ किसी जीव को खाना या पानी देते हैं, तो इससे हमारे मस्तिष्क में खुशी के हार्मोन सक्रिय होते हैं. इससे तनाव कम होता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है.
सामाजिक और भावनात्मक पहलू
हाल ही में एक वीडियो में साईं प्रवीन शर्मा ने कहा कि पक्षियों को दाना डालना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि जीवन को समझने का तरीका है. जब आप एक छोटे से जीव के लिए अनाज या पानी रखते हैं, तो आप अपने भीतर करुणा और सह-अस्तित्व की भावना विकसित करते हैं. यह एक छोटा सा कार्य दिखता है, पर इसके असर बहुत गहरे होते हैं. यह आदत हमें सिखाती है कि हर जीव, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, हमारे जीवन का हिस्सा है. कबूतर, चिड़िया या कोई भी पक्षी – ये सब हमें प्रकृति के साथ जुड़ने का अवसर देते हैं.


