कन्या राशि वाले दिन में रहे सावधान, करियर और आर्थिक मामलों में आएगी परेशानी

कन्या राशि वाले दिन में रहे सावधान, करियर और आर्थिक मामलों में आएगी परेशानी

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 3 August: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा. करियर में तनाव और ओवरथिंकिंग हो सकती है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें. प्रेम संबंधों में विवाद और स्वास्थ्य में ध्यान…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • करियर में तनाव और ओवरथिंकिंग हो सकती है.
  • आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें.
  • प्रेम संबंधों में विवाद और स्वास्थ्य में ध्यान दें.
देवघर. ग्रह नक्षत्र के आधार पर प्रतिदिन मानव जीवन के साथ-साथ सभी राशियों के ऊपर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज सावन माह के शुक्ल की नवमी उपरांत दशमी तिथि रहने वाला है. इसके साथ ही आज विशाखा उपरांत अनुराधा नक्षत्र भी रहने वाला है. वहीं आज शुक्ल और ब्रह्म योग भी रहने वाला है. बात करें चंद्रमा की तो आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में ही संचार करने वाला है. आइये जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुदगल जी से कि कैसा रहेगा आज का दिन?

करियर की दृष्टि कौन से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है. सुबह की शुरुआत बेहद नकारात्मक हो सकती है. जो जातक नौकरी करते हैं आज दिन की गुरुवार में वर्कलोड ज्यादा होने की वजह से तनाव हो सकता है. आज करियर से जुड़े कुछ फैसले को लेकर कुछ ओवरथिंकिंग भी हो सकती है. छात्रों का भी मन आज पढ़ाई से उचक सकता है. हालांकि, दिन की उत्तरार्ध आज बढ़िया बीतेगा.

आर्थिक और लव दृष्टिकोण से कैसा रहेगा दिन
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है. आज व्यापार में इन्वेस्टमेंट में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है, सोच समझ कर फैसला लें. वरना बड़ी आर्थिक हानि हो सकती है. बेवजह खर्च पर ध्यान देने की कोशिश करें. आवेग में आकर किसी चीजों पर पैसा खर्च न करें और ना ही किसी को पैसा उधार दें. दिन की पूर्वार्ध में व्यापार में थोड़ी मंदा रहेगा. लेकिन उत्तरार्ध में व्यापार अच्छा खासा चलेगा.

लव दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. प्रेम संबंध मामलों में आज ऐसी बातों का पता चल सकता है जिससे आपको काफी तकलीफ महसूस होगी. आप दोनों के बीच किसी तीसरे की भी एंट्री हो सकती है. बेवजह पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है. रिश्ते टूटने टूटने के कगार पर आ सकती है. जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है.

स्वास्थ्य का रखें ध्यान
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. आज का दिन पर्याप्त मात्रा में नींद लें. कोई पुरानी बीमारी वापस आ सकती है जिससे परेशान हो सकते हैं. आंखों में जलन हो सकती है. नियमित योग और व्यायाम करें इससे तनाव कम हो इसके साथ ही संतुलित आहार भी ले.

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

homeastro

कन्या राशि वाले दिन में रहे सावधान, करियर और आर्थिक मामलों में आएगी परेशानी

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal, 3 August : मेष, कर्क समेत 5 राशि वाले सिंगल लोगों की आज मिलेगा रोमांटिक पार्टनर, नस-नस हो जाएगी खुश! जानें आज का लव राशिफल

Next post

मेष राशि वालों की आज चमक उठेगी किस्मत! खूब बरसेगा धन, हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ, बस करें ये उपाय

You May Have Missed