जब किस्मत साथ न दे और रास्ते बंद लगें, तो अपनाएं ये आसान उपाय, बकरी को चना खिलाने से बदल सकती है आपकी तकदीर
चने क्यों? और बकरी ही क्यों?
अब आप सोच रहे होंगे कि चने ही क्यों और बकरियों को ही क्यों? तो आपको बता दें कि चना मेहनत और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, ये एक ऐसा अनाज है जिसे जब आप भिगोकर किसी जीव को खिलाते हैं, तो उसमें आपके कर्म और भावना दोनों जुड़ जाते हैं. दूसरी तरफ़ बकरी को हिंदू धर्म में बहुत ही सीधा और पवित्र जीव माना गया है. वह बिना किसी स्वार्थ के भोजन को ग्रहण करती है और उसे खिलाने वाला व्यक्ति पुण्य का भागी बनता है.
लोगों का मानना है कि अगर आप लगातार 5 सोमवार तक भीगे हुए काले चने किसी बकरी को खिलाते हैं, तो आपके जीवन से रुकावटें हटने लगती हैं, ये एक तरह का नेगेटिव एनर्जी क्लीनअप जैसा काम करता है. जो लोग आपको पीछे खींच रहे थे, जो आपके खिलाफ बोलते थे, वे धीरे-धीरे शांत होने लगते हैं. आपको खुद में आत्मविश्वास महसूस होता है और नई ऊर्जा का संचार होता है.
1. रात में चने भिगो दें – काले चने लें और उन्हें रातभर पानी में भिगोकर रख दें.
2. सुबह किसी बकरी को खोजें – अगली सुबह किसी बकरी को ढूंढकर उन्हें ये चने खिला दें.
3. सोमवार को करें ये काम – ये उपाय खासकर सोमवार के दिन करने से ज्यादा असर दिखता है.
4. कोई लालच न रखें – इस उपाय को करते समय मन में लालच या जल्दी फायदा मिलने की भावना न रखें.
5. कृपा की उम्मीद करें, गारंटी नहीं – ये उपाय आपकी ऊर्जा को साफ करता है, गारंटी नहीं देता कि सबकुछ तुरंत बदल जाएगा, लेकिन धीरे-धीरे असर जरूर दिखाई देगा.
विज्ञान की नजर से देखें तो?
अगर आप इसे धार्मिक मान्यता न मानें, तब भी सोचिए – किसी जानवर को खाना खिला देना एक पॉजिटिव एक्ट है. इससे आपके भीतर दया, सेवा और शांति का भाव आता है. जब आप रोज़मर्रा की दौड़-भाग से हटकर किसी दूसरे जीव के लिए कुछ करते हैं, तो खुद को बेहतर महसूस करते हैं. यही भावना धीरे-धीरे आपके व्यक्तित्व को मजबूत बनाती है और आप मुश्किलों से लड़ने लायक बनते हैं.
लोग क्या कहते हैं?
कई लोगों का कहना है कि इस उपाय को करने के कुछ ही दिनों बाद उन्हें अपने काम में फर्क दिखने लगा. कोई प्रमोशन की बात करता है, तो कोई पारिवारिक झगड़े खत्म होने की. एक व्यक्ति ने बताया कि उसने सिर्फ तीन सोमवार ये उपाय किया और उसे इंटरव्यू कॉल्स आने लगे. अब ये तो किस्मत की बात है, लेकिन कोशिश में क्या हर्ज़ है?


