बुध हो रहे हैं वक्री, मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान! आएगी बड़ी आफत! बन रहा यह योग
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 06 August 2025: मिथुन राशि वाले आज सावधान रहें . बुध ग्रह के वक्री होने से आकस्मिक घटनाएं और नुकसान के योग हैं. कार्यक्षेत्र संबंधित समस्याएं आज भी बनी रहेगी. दुकान या अन्य व्यवसाय करने …और पढ़ें
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉ शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन तनाव और विवाद लेकर आया है. आज किसी भी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है. कोशिश करें कि अपनी वाणी और खुद पर नियंत्रण रखें. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. आज के 2 घंटे काफी अच्छे रहने वाले हैं. सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक आप अपने प्रेमी या परिजनों से प्रेम विवाह की बात कर सकते हैं. इस समय में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज उलझने बनी रहेगी. बुध ग्रह के वक्री होने से आकस्मिक घटनाएं और नुकसान के योग हैं. कार्यक्षेत्र संबंधित समस्याएं आज भी बनी रहेगी. दुकान या अन्य व्यवसाय करने वाले जातकों को आज आर्थिक हानि के योग हैं. नौकरी करने वालों को आज नौकरी छोड़नी पड़ सकती है. ऑफिस में बॉस या सीनियर के साथ अनावश्यक रूप से तनाव हो सकते हैं जिस कारण आज आपको नौकरी बदलनी पड़ सकती है. कार्य क्षेत्र या नौकरी करने वालों के लिए शाम 6:00 बजे से रात 8:00 तक का समय अच्छा रहेगा. इस दौरान व्यापार संबंधी लाभ या किसी अच्छी नौकरी के लिए आपको सूचना मिल सकती है.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉ शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें


