9 अगस्त को रक्षाबंधन, श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग में बांधी जाएगी राखी, पंचांग से जानें पूरे दिन के शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
सावन पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ: 8 अगस्त, शुक्रवार, दोपहर 2:12 बजे से
सावन पूर्णिमा तिथि का समापन: 9 अगस्त, शनिवार, दोपहर 1:24 बजे पर
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन के शुभ योग
सौभाग्य योग: सुबह 5:47 बजे से 10 अगस्त को तड़के 02:15 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05:47 बजे से दोपहर 02:23 बजे तक
रक्षाबंधन के पूरे दिन के शुभ मुहूर्त
प्रातः सन्ध्या: प्रात:काल 04:43 बजे से 05:47 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:40 बजे से दोपहर 03:33 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:06 बजे से शाम 07:27 बजे तक
सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:06 बजे से रात 08:10 बजे तक
निशिता मुहूर्त: देर रात 12:05 बजे से 12:48 बजे तक
रक्षाबंधन दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम मुहूर्त: सुबह 07:27 बजे से 09:07 बजे तक
चर-सामान्य मुहूर्त: दोपहर 12:26 बजे से दोपहर 02:06 बजे तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: दोपहर 02:06 बजे से दोपहर 03:46 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: दोपहर 03:46 बजे से शाम 05:26 बजे तक
रक्षाबंधन रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम मुहूर्त: रात 09:46 बजे से रात 11:06 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: रात 11:06 बजे से देर रात 12:27 बजे तक
चर-सामान्य मुहूर्त: देर रात 12:27 बजे से मध्य रात्रि 01:47 बजे तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 10 अगस्त को प्रात:काल 04:27 बजे से 05:48 बजे तक
रक्षाबंधन पर सूर्योदय का समय: सुबह 05:47 बजे
रक्षाबंधन पर सूर्यास्त का समय: शाम 07:06 बजे
रक्षाबंधन पर चंद्रोदय का समय: शाम 07:21 बजे
रक्षाबंधन पर चंद्रास्त का समय: चंद्रास्त नहीं है.
रक्षाबंधन के दिन राहुकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए. इसे अशुभ समय माना जाता है. रक्षाबंधन पर राहुकाल सुबह 09:07 बजे से सुबह 10:47 बजे तक है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


