7 महाशुभ योग में होगा दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह, जानें कैसी रहेगी सरकार की शुरुआत

7 महाशुभ योग में होगा दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह, जानें कैसी रहेगी सरकार की शुरुआत

Last Updated:

Delhi New CM Oath Ceremony: 20 फरवरी को दिल्ली के नए सीएम रामलीला मैदान में शपथ लेने जा रहे हैं. दिल्ली का सीएम कौन होगा, यह अभी तय नहीं है लेकिन शपथ ग्रहण किस मुहूर्त में होगा, यह तय हो चुका है. इस मुहूर्त में…और पढ़ें

महाशुभ योग में होगा दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह

हाइलाइट्स

  • 20 फरवरी को दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा.
  • शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में 12:35 बजे होगा.
  • दिल्ली के नए सीएम 7 महाशुभ योग में शपथ लेंगे.

दिल्ली में 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह काफी भव्य और ऐतिहासिक होने जा रहा है. बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी कर रही है. दिल्ली का सीएम कौन होगा, इसको लेकर अभी नाम तय नहीं है लेकिन दिल्ली के सीएम और उनका मंत्री मंडल किस मुहूर्त में शपथ लेंगे, यह तय हो चुका है. दिल्ली के नए सीएम 12 बजकर 35 मिनट पर शपथ ग्रहण करेंगे और यह शपथ ग्रहण समारोह तकरीबन 2 घंटे तक चलेगा. शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और आतिशी को भी निमंत्रण भेजा गया है.

इस समय होगा शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण का समय बार बार बदला जा रहा है, पहले शपथ ग्रहण साढ़े चार बजे होना था लेकिन अब 12 बजकर 35 मिनट पर सीएम और मंत्रीमंडल शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण का बार-बार समय बदलने के पीछे कारण यह है कि बीजेपी किसी भी अशुभ घड़ी में शुभ काम नहीं करना चाहिए, बीजेपी ऐसा अक्सर करती है. ऐसा प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण के समय भी देखने को मिला था, जिसको लेकर भी काफी चर्चा हुई थीं. 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में नए सीएम और उनके मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसके लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं.

ग्रह-नक्षत्र का अद्भुत संयोग
20 फरवरी दिन गुरुवार को ग्रह-नक्षत्र का अद्भुत संयोग देखने को मिल रहा है. इस दिन फाल्गुन मास का कृष्ण पक्ष रहेगा और सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि है. सप्तमी तिथि सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी अर्थात दिल्ली के नए सीएम अष्टमी तिथि में शपथ लेंगे. अष्टमी तिथि को जया तिथि माना जाता है, जो कि जय को देने वाली है. कोई भी संघर्ष और चुनौतियां नई सरकार को मिलेंगी, वे उनमें विजय होंगे और सरकार को अच्छे से चला पाएंगे. शपथ ग्रहण के लिए अष्टमी तिथि का होना बहुत शुभ माना जा रहा है.

स्थिर लग्न में होगा शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली के नए सीएम जब शपथ लेंगे उस समय विशाखा नक्षत्र भी रहेगा, इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं इंद्र देव हैं अर्थात यह स्पष्ट है कि जो भी दिल्ली का राजा होगा, वह प्रभावशाली ढंग से दिल्ली का संचालन करेगा. इस नक्षत्र में कोई भी कार्य किया जाए तो उसमें सफलता निश्चित मिलती है. ज्योतिष में यह बहुत अच्छा नक्षत्र माना जाता है. चन्द्रमा वृश्चिक राशि में संचार करेंगे और कुंडली वृषभ लग्न की बनती है, जो कि एक स्थिर लग्न माना जाता है. मेदिन ज्योतिष के अनुसार, शपथ ग्रहण के लिए स्थिर लग्न होना बेहद उत्तम माना जाता है. इसका अर्थ यह है कि इस लग्न में शपथ ग्रहण करने से सरकार सभी की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और विपक्षियों से सरकार को ज्यादा खतरा नहीं होगा.

7 महाशुभ योग में शपथ लेंगे दिल्ली के नए CM
शुभ नक्षत्र और लग्न के साथ इस दिन ध्रुव योग, व्याघात योग, प्रीति योग, बुधादित्य योग, शश राजयोग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि जैसे महायोग भी बन रहा है, जो सभी कार्य को सिद्ध करने वाला माना जाता है. साथ ही इस दिन गुरुवार भी है, जो देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है. गुरु धन, धर्म, करियर, शिक्षा, वैवाहिक जीवन, संतान आदि के कारक ग्रह माने गए हैं. इसका अर्थ यह है कि शपथ ग्रहण मुहूर्त में गुरु ग्रह की भी कृपा रहेगी. साथ ही इस दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि ग्रह की भी युति बनेगी और शुक्र मीन राशि में मौजूद रहेंगे. वहीं बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी रहेंगे तो मंगल ग्रह मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. ग्रहों की चाल से पता चलता है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली में शांति की स्थिति बनी रहेगी.

CM को लेकर सस्पेंस बरकरार
शुभ योग और मुहूर्त में शपथ ग्रहण लेने का फायदा सीधा दिल्ली की जनता को मिलेगा. दिल्ली की जनता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले पाएंगे और विकास के कार्यों को भी नई रफ्तार मिलेगी, जो दिल्ली को नए विकास पथ पर आगे लेकर जाएगा. हालांकि अभी भी दिल्ली का नया सीएम कौन होगा इस पर सस्पेंस बरकरार रहेगा. नए सीएम को लेकर रेस में कई नामों की चर्चा चल रही है लेकिन अगला सीएम कौन होगा यह आज शाम बीजेपी की विधायक दल की बैठक में तय किया जाएगा.

homeastro

7 महाशुभ योग में होगा दिल्ली के CM का शपथ ग्रहण समारोह, जानें कैसी होगी शुरुआत

Source link

You May Have Missed