6 दिन बाद अच्छे-बुरे कर्मों का फल देंगे कर्मफलदाता! नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं शनिदेव, 4 राशिवालों की चमकेगी किस्मत
Saturn Transit 2024: साल 2025 शुरू होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं. साल 2024 के अंत में कई प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिला. इसी क्रम में कर्मफलदाता, न्यायाधीश और दंडाधिकारी शनि का नक्षत्र परिवर्तन बेहद खास होने वाला है. ज्योतिष के अनुसार, शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्ष तक रहते हैं, वहीं एक नक्षत्र में लगभग 1 साल तक गोचर करते हैं. इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं. शनि देव की इस धीमी गति का शुभ-अशुभ प्रभाव किसी भी राशि पर अधिक दिनों तक रहता है. गुजरता हुआ साल 2024 शनिदेव की चाल में बदलाव का साक्षी बनने जा रहा है.
ज्योतिष विद्वान बताते हैं कि, शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल देते हैं. अच्छे को अच्छे तो बुरे को बुरे कर्म की सजा देते हैं. इसीलिए उन्हें न्याय का देवता कहा गया है. बेशक शनि को क्रूर ग्रह माना गया हो, लेकिन ये साल 2025 में कुछ राशि के जातकों पर मेहबान रहेंगे. अब सवाल है कि आखिर दिसंबर 2024 में शनि किस नक्षत्र में गोचर करेंगे? 2025 में शनिदेव किन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे? वर्तमान में शनि किस नक्षत्र में हैं विराजमान? इस बारे में News18 को बता रहे हैं प्रतापविहार गाजियाबाद से ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी.
दिसंबर 2024 में शनि के नक्षत्र परिवर्तन का समय
वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, शुक्रवार 27 दिसंबर, 2024 की देर रात 10 बजकर 42 मिनट पर न्यायाधीश शनि शतभिषा नक्षत्र से निकलकर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र गोचर में प्रवेश करेंगे. पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र मंडल के 27 नक्षत्रों में से 25वें नक्षत्र हैं, जिसे स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र शनि ग्रह को गोचर सभी राशियों पर बेहद असरकारी साबित होगा.
शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
मेष: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं. लाभेश में शनि के होने से इस राशि के जातकों को किसी न किसी तरह से धन की प्राप्ति हो सकती है. लंबे समय समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. लंबे समय से अटकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है. घर, संपत्ति या फिर वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. इसके साथ ही स्वार्थी लोगों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, वरना आपका फायदा उठा सकते हैं.
धनु: इस राशि के जातकों के लिए यह समय उन्नति का साबित हो सकता है. शनिदेव कृपा से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर में प्रगति होगी. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. इससे आपकी आमदनी में अच्छी-खासी वृद्धि होगी. साथ ही धन लाभ के नए स्रोत भी विकसित होंगे. धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लेने की प्रवृत्ति विकसित होगी. लिहाजा धन लाभ से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा.
तुला: यह शुक्र ग्रह की राशि है, जिसमें शनि ग्रह उच्च के होकर बेहद शक्तिशाली हो जाते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ फल देते हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवन में नई भौतिक सुविधाएं जुड़ेंगी, जिससे जीवन स्तर में सुधार होगा. प्रयासों में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होगी. व्यापार में खूब मुनाफा होने से काम-काज का विस्तार संभव है. आर्थिक स्रोतों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी. मेहनत जारी रखें. शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के योग हैं.
कुंभ: इस राशि भगवान शनिदेव की स्वराशि होने के साथ उनकी मूल त्रिकोण राशि भी है. करियर और व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं. व्यवसाय में लाभ होगा, नए साझीदार के आने से काम में तेजी आएगी. करियर और नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है, जो आमदनी बढ़ाने वाला साबित होगा. अचानक धन लाभ संभव है. पहले से किए गए निवेश से लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विद्यार्थियों के लिए यह बेहद शुभ समय है. करियर आई रुकावट और समस्याएं दूर होंगी.
ये भी पढ़ें: साल 2025 में 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव! दंडाधिकारी की टेढ़ी नजर का नहीं होगा असर, चेक करें अपनी राशि
ये भी पढ़ें: बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीया जलाने से क्या होगा? किस देवता का होता वास, जानें किन 4 परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Horoscope
FIRST PUBLISHED : December 21, 2024, 08:46 IST


