36 घंटे में ये 'क्रूर' ग्रह बदलेगा चाल… 3 राशियों की किस्मत में मचेगा धमाल! पैसा, नौकरी, कारोबार में होगा लाभ

36 घंटे में ये 'क्रूर' ग्रह बदलेगा चाल… 3 राशियों की किस्मत में मचेगा धमाल! पैसा, नौकरी, कारोबार में होगा लाभ

Last Updated:

Shani Gochar 2025 : ज्योतिषि गणना के अनुसार 18 अगस्त के दिन यानि अब से 26 घंटे बाद क्रूर ग्रह शनि अपनी चाल बदलेंगे. शनिदेव की चाल बदलने से कई राशि के जातक मालामाल होंगे.

अयोध्या : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद अपनी राशि बदलते हैं, तो कई बार वे नक्षत्र भी बदलते हैं. इसका प्रभाव मानव जीवन और 12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को बहुत ही क्रूर ग्रह माना जाता है. जब शनि अपना नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका प्रभाव विशेष होता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 अगस्त यानि 36 घंटे बाद न्याय के देवता शनिदेव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के पहले भाव में प्रवेश करेंगे. इसका प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के लिए बहुत खास होने वाला है. आइए जानते हैं कि कहीं आप भी तो इस राशि में शामिल नहीं हैं.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 अगस्त को शनिदेव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के पहले भाव में प्रवेश करेंगे. फिलहाल शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं. इस राशि में शनि देव 02 जून, 2027 तक रहेंगे. शनिदेव 03 जून 2027 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे. इससे पहले न्याय के देवता शनिदेव कई बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. इसका प्रभाव मीन राशि, वृषभ राशि और मिथुन राशि के जातकों पर अधिक देखने को मिलेगा.

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए क्रूर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी. शुभकामनाएं और सफलता प्राप्त होगी. शत्रु आपसे परास्त होंगे, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, भाग्य में वृद्धि होगी, अचानक धन की प्राप्ति होगी और शादीशुदा जीवन भी खुशहाल रहेगा.

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी. भाग्य में वृद्धि होगी, राजनीति के क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त होगा, व्यापार में वृद्धि होगी, धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और शादीशुदा जीवन में खुशहाली रहेगी.

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद खास है. हर क्षेत्र में उन्नति होगी, माता लक्ष्मी की विशेष कृपा से अचानक कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, करियर में सफलता प्राप्त होगी और नौकरी की भी चाहत पूरी होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

36 घंटे में ये ‘क्रूर’ ग्रह बदलेगा चाल… 3 राशियों की किस्मत में मचेगा धमाल!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

क्या वाकई बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होता है?, जानें तंत्र, ज्योतिष और परंपराओं से जुड़े रहस्य, क्या करें?

Next post

जन्माष्टमी पर पढ़ें श्रीकृष्ण चालीसा, लड्डू गोपाल हो जाएंगे प्रसन्न, खुशियों से भर जाएगी झोली

You May Have Missed