30 साल बाद शनि बनाने जा रहे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, 4 राशियों के लिए खुलने वाले हैं धन और भाग्य के दरवाजे

30 साल बाद शनि बनाने जा रहे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, 4 राशियों के लिए खुलने वाले हैं धन और भाग्य के दरवाजे

Last Updated:

Shani Budh Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि बुध के साथ मिलकर नवम राजयोग बनाएंगे, जिससे 4 राशियों का भाग्य चमक सकता है. सितंबर में 30 साल बाद शनि और बुध का नवम और पंचम राजयोग बनने जा रहा हैय इ…और पढ़ें

30 साल बाद शनि बनाने जा रहे राजयोग, 4 राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के दरवाजे
Shani Budh Navpancham Rajyog 2025: सितंबर 2025 में न्याय के देवता शनि और ग्रहों के राजकुमार बुध शक्तिशाली नवपंचम राजयोग बनाने जा रहे हैं, जो 4 राशियों के लिए भाग्य के दरवाजे खोलने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, समय समय पर ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका प्रभाव देश दुनिया, अर्थव्यवस्था, पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. शनि और बुध की युति से सितंबर माह में बनने वाला राजयोग 30 साल बाद बन रहा है, जो 4 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. इन राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में लाभ मिलेगा और शनि से संबंधित सभी दोषों से राहत भी मिलने वाला है. आइए जानते हैं 30 साल बाद शनि और बुध की युति से बनने वाला राजयोग किन 4 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है…

नवपंचम राजयोग का वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है. इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि होगी. सितंबर माह से ही आय के नए स्रोत बन सकते हैं और धन की वजह से अटके हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं. इस दौरान अचानक धन लाभ और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. लव लाइफ में मधुरता आएगी और परिवार में भी सुख-शांति रहेगी.

नवपंचम राजयोग का मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है. इस दौरान मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र और व्यापार में तरक्की मिल सकती है. अभी आप जिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं, उनसे आपको निजात मिलेगी. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. वहीं व्यापारियों को बिजनस में नए साझेदारों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा और पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है.

नवपंचम राजयोग का कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए शनि और बुध की युति से बन रहे नवपंचम राजयोग से पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अच्छा लाभ मिलेगा. परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे और भाग्य का हर कदम पर साथ मिलेगा. माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा. मकान व फ्लैट खरीदने की आपकी इच्छा शनिदेव की कृपा से पूरी होगी और नौकरी करने वाले सभी टारगेट पूरा करने में सफल होंगे.

नवपंचम राजयोग का कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए बुध और शनि का नवपंचम राजयोग फायदेमंद सिद्ध हो सकता है. इस दौरान आप समाज में और अधिक लोकप्रिय होंगे और आपका व्यक्तित्व निखरेगा. इस राजयोग के प्रभाव से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. यह योग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलने की संभावना है. यह समय पारिवारिक मामलों में भी आपके लिए अनुकूल रहेगा.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

30 साल बाद शनि बनाने जा रहे राजयोग, 4 राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के दरवाजे

Source link

You May Have Missed