3 शुभ योग में शनिवार को जन्माष्टमी व्रत, श्रीकृष्ण और शनिदेव मिलकर इन 5 राशियों के लिए खोलेंगे भाग्य और धन के दरवाजे
Last Updated:
Krishna janmashtami 2025 Shubh Yog Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व साल 2025 में शनिवार के दिन पड़ रहा है और इस दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं. शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है, ऐसे में इस दिन जन्माष्टमी का पर्व …और पढ़ें

भगवान कृष्ण और शनिदेव की मेष राशि पर कृपा
मेष राशि वालों पर भगवान कृष्ण और शनिदेव की कृपा रहने वाली है. ऐसे में मेष राशि वालों को हर समय भाग्य का साथ मिलेगा और जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगी. मेष राशि वालों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई फायदे मिलेंगे और धन लाभ के भी योग बनेंगे. भगवान कृष्ण और शनिदेव की कृपा से मकान व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी और शनि दोष से राहत भी मिलेगी क्योंकि मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है.
जन्माष्टमी के बाद से वृषभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है और इस राशि के जातकों पर शनिदेव और कृष्णजी की कृपा भी रहेगी. ससुराल में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. धन संबंधित जो भी कार्य अटके हुए हैं, वे पूरे हो जाएंगे और हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा. परिजनों के साथ तीर्थयात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आएगी.
भगवान कृष्ण और शनिदेव की सिंह राशि पर कृपा
सिंह राशि वालों को कृष्णजी और शनिदेव का आशीर्वाद मिलने वाला है और शुभ योग के प्रभाव से जीवन में नए और शुभ बदलाव आने वाले हैं. आपके अंदर समझ बढ़ेगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा. जीवन को समृद्ध बनाने के लिए शुभ निर्णय लेंगे, जिसमें आपको कृष्णजी और शनिदेव का साथ मिलेगा. बिजनस में समृद्धि आएगी और सफल भी होंगे. परिवार की हर जरूरत तो पूरा कर पाएंगे और वृद्धि योग के शुभ प्रभाव से बैंक बैलेंस के अलावा संपत्ति और सम्मान भी बढ़ेगा. माता पिता की सेहत ईश्वर की कृपा से अच्छी रहेगी और जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बनाएंगे. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव भी बना हुआ है, ऐसे में आपको इससे भी राहत मिलेगी.
जन्माष्टमी के दिन से कन्या राशि वालों को हर कदम पर भाग्य का साथ मिलने वाला है और शुभ योग के प्रभाव से मकान व फ्लैट खरीद पाने की स्थिति में होंगे. नौकरी करने वालों को अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा और सभी टारगेट आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे, जिससे ऑफिस में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा. धन संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी और विदेश जाने का सपना पूरा होगा. कन्या राशि वालों पर भगवान कृष्ण और शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहेगी, जिससे हर कार्य समझदारी से करेंगे.
भगवान कृष्ण और शनिदेव की तुला राशि पर कृपा
तुला राशि वालों को कृष्णजी और शनिदेव का आशीर्वाद मिलने वाला है. तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खुद का बिजनस करने वाले अपने कार्य में सफल भी होंगे. बिजनस में होती तरक्की से मन प्रसन्न होगा और सेहत भी एकदम अच्छी रहेगी. परिवार में सुख-शांति से मन अच्छा रहेगा और धार्मिक कार्यों में मन भी लगेगा. दान पुण्य के कार्यों में धन खर्च करेंगे और परिवार में सभी सदस्यों की तरक्की भी होगी.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें


