27 साल बाद अपने ही नक्षत्र में शनि का गोचर, इन 5 राशियों की धन-संपत्ति और खुशियों में होगी अपार वृद्धि

27 साल बाद अपने ही नक्षत्र में शनि का गोचर, इन 5 राशियों की धन-संपत्ति और खुशियों में होगी अपार वृद्धि

Last Updated:

Shani Nakshtra Gochar 2025 Lucky Zodiacs: शनिदेव 18 अगस्त को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं और शनि इस नक्षत्र के स्वामी भी हैं. शनि जब नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तब उसका प्रभाव देश दुनिया समेत मे…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • शनि का गोचर 18 अगस्त को होगा.
  • वृषभ राशि वालों को करियर में उन्नति मिलेगी.
  • तुला राशि वालों की संपत्ति और सम्मान में वृद्धि होगी.
Shani Transit In Uttara Bhadrapada Nakshatra: 18 अगस्त दिन सोमवार को न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनि देव अपने ही नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. शनि का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर 27 साल बाद हो रहा है और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 26वां नक्षत्र है, जो मीन राशि के अंतर्गत आता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि जब राशि परिवर्तन करते हैं, तब एक राशि से दूसरी राशि में जाने पर ढ़ाई वर्ष का समय लगता है. वहीं शनि जब नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तब 1 वर्ष का समय लगता है, इस तरह सभी 27 नक्षत्रों का पूरा चक्कर लगाने में लगभग 27 साल लगते हैं. ऐसे में शनि का नक्षत्र परिवर्तन 5 भाग्यशाली राशइयों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इन राशियों को नौकरी व कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा और धन-संपत्ति और खुशियों में अपार वृद्धि होगी. आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन किन राशियों को लाभ होगा.

शनि नक्षत्र गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि वालों को जबरदस्त फायदा होने वाला है. वृषभ राशि वालों को भाग्य का सपॉर्ट मिलने से करियर में उन्नति का अवसर मिलेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. अगर आपका स्वास्थ्य काफी समय से अच्छा नहीं है तो इस अवधि में आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और जीवनसाथी का हर कदम पर साथ भी मिलेगा.

शनि नक्षत्र गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. मिथुन राशि वाले छात्रों को शनिदेव की कृपा से प्रतीयोगी परीक्षा में अच्छे अंक की प्राप्ति होगी और शिक्षकों का पूरा साथ मिलेगा. इस राशि के जो जातक काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी इस अवधि में इच्छा पूरी होगी और करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा. खुद का बिजनस करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और बिजनस में अच्छी तरक्की भी होगी.

शनि नक्षत्र गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि वालों को हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा और कई सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. सिंह राशि वालों की इस अवधि में शनिदवे की कृपा से बुद्धि और समझदारी में इजाफा होगा और अपने कार्यों की वजह से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. माता पिता या संतान की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो इस अवधि में आपकी सभी चिंताएं दूर होंगी और जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. आपके बिजनस में अच्छा लाभ होगा और धन संबंधित समस्या दूर होगी.

शनि नक्षत्र गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कन्या राशि वालों को नौकरी व कारोबार में जमकर लाभ होगा. कन्या राशि वाले नौकरी पेशा जातक शनिदेव की कृपा से सभी टारगेट पूरा करने में सक्षम होंगे और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. अगर आप काफी समय से मकान या फ्लैट खरीदने के लिए ट्राई कर रहे हैं तो शनिदेव की कृपा से इस अवधि में आप खुद का घर ले पाने की स्थिति में होंगे और आपका सपना पूरा होता दिखाई देगा. सभी तरह के तनाव से आपको मुक्ति मिलेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.

शनि नक्षत्र गोचर का तुला राशि पर प्रभाव
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि वालों के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा और आपकी सेहत एकदम अच्छी रहेगी. अगर आप खुद का बिजनस करते हैं तो इस अवधि में आपको अच्छा लाभ होगा और कमाई के मामले में आप अपने क्षेत्र में नंबर 1 कहलाएंगे. तुला राशि वालों का कमाई, संपत्ति और सम्मान में अपार वृद्धि होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. शनिदेव की कृपा से बच्चों को तरक्की करते देख आपका मन प्रसन्न होगा.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

homeastro

शनि का नक्षत्र गोचर, इन 5 राशियों की धन-संपत्ति और खुशियों में होगी वृद्धि

Source link

Previous post

1, 2 या 3 नहीं… गायत्री मंत्र के जाप से होंगे सैकड़ों लाभ! घर दूर होगी निगेटिविटी, धन-लाभ के भी बनेंगे योग

Next post

Tarot Rashifal, 7 August: कर्क, कुंभ समेत 4 राशियों को संपत्ति और खुशियों में होगी दोगुनी वृद्धि, मीन वाले नकारात्मक विचार से दूर रहें! जानें 12 राशियों का टैरो राशिफल

You May Have Missed