26 मार्च को आद्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चों पर बरसेगी भगवान रुद्र की कृपा!
Last Updated:
Astrology Prediction For 26 March: मानव के जीवन पर ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का गहरा प्रभाव पड़ता है, और आज 26 मार्च 2026 का दिन इस मामले में बेहद खास है. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण शर्मा बताते हैं कि आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि के साथ आद्रा नक्षत्र और गुरुवार का अद्भुत संयोग बना है. आद्रा नक्षत्र, जिसके स्वामी राहु हैं और आराध्य देव भगवान रुद्र (शिव) हैं, अपनी तेज और आंतरिक शक्ति के लिए जाना जाता है. जानिए आज शाम 6:30 बजे जन्म लेने वाले बच्चों के जीवन में क्या कुछ संघर्ष आएंगे.
अयोध्या: इंसान के जीवन पर ग्रहों और नक्षत्रों का गहरा असर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र की मदद से हमारे जन्म से लेकर भविष्य तक की घटनाओं का अंदाजा लगाया जाता है. हर दिन सितारों की चाल बदलती है, जिसका असर हमारे स्वभाव और किस्मत पर पड़ता है. आज 26 मार्च, गुरुवार को ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी है जो आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए बहुत ही शुभ संकेत दे रही है.
अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण शर्मा के मुताबिक, आज अष्टमी तिथि और ‘आद्रा नक्षत्र’ का एक बहुत ही ताकतवर संयोग बना है. ज्योतिष में आद्रा नक्षत्र को बहुत ऊर्जावान माना जाता है, जिसका सीधा संबंध भगवान रुद्र (शिव) से है. यही वजह है कि आज के दिन का प्रभाव इंसान को निडर और अंदर से मजबूत बनाता है.
इस नक्षत्र के स्वामी राहु हैं. पंडित जी बताते हैं कि आज शाम 6:30 बजे तक राहु की स्थिति बहुत अच्छी है. इस समय के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों पर राहु का बहुत ही बढ़िया असर रहेगा. आज पैदा हुए बच्चे मानसिक रूप से बहुत ताकतवर होंगे और बड़े फैसले लेने में माहिर होंगे. ये बच्चे जीवन में आने वाली मुश्किलों से घबराएंगे नहीं, बल्कि उनसे लड़कर बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे. पढ़ाई-लिखाई से लेकर समाज में मान-सम्मान पाने तक, इन्हें हर जगह आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: संतान सुख में बाधा? करें ये आसान ज्योतिषीय उपाय, कुछ ही वक्त में घर में गूंजेगी बच्चों की किलकारियां!
नेतृत्व क्षमता और नई सोच के धनी
आद्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चों की एक खास बात यह होती है कि वे बहुत जिज्ञासु यानि हमेशा कुछ नया सीखने वाले होते हैं. उनमें लीडर बनने के गुण कूट-कूट कर भरे होते हैं. ऐसे बच्चे अपनी मेहनत और नई सोच के दम पर परिवार और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं. राहु का शुभ प्रभाव उन्हें हर चुनौती का सामना करने की हिम्मत देता है.
नामकरण के लिए ‘क’ अक्षर है सबसे लकी
अगर आप आज अपने बच्चे का नाम रखने की सोच रहे हैं, तो ज्योतिषाचार्य ने इसके लिए भी खास सलाह दी है. आज जन्म लेने वाले बच्चों का नाम “क” अक्षर से रखना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहेगा. इसके अलावा मिथुन राशि के हिसाब से नाम रखना भी फायदेमंद होगा. माना जाता है कि सही अक्षर से नाम रखने पर ग्रहों का अच्छा असर और बढ़ जाता है और बच्चे के जीवन में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


