24 घंटे में सूर्य-मंगल चलेंगे ऐसी चाल… दिवाली से पहले 4 राशियां होंगी मालामाल! आएंगे अच्छे दिन
Last Updated:
Sun Transit in Libra: 17 अक्टूबर को यानि अब से 24 घंटे के अंदर सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे. यह गोचर वृषभ, तुला, सिंह, कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद अच्छा माना जा रहा है. इस दौरण जातकों को व्यापार और स्वास्थ्य ,नौकरी में विशेष फायदा मिलने का योग बनेगा.
अयोध्या : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव जहां राशि चक्र के 12 राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. ज्योतिष गणना के अनुसार धनतेरस और दीपावली के ठीक पहले ग्रहों का ऐसा सयोग बनने जा रहा है जिसका प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक रहने वाला है तो चलिए विस्तार से इस रिपोर्ट में जानते हैं. दरअसल, 17 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य, तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. जहां इस राशि में पहले से मंगल विराजमान है. ऐसी स्थिति में सूर्य के इस गोचर से तुला राशि में सूर्य मंगल की युति भी बनेगी जिसका प्रभाव कुछ राशि के लिए अत्यंत शुभ होगा.
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहने वाला है. धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं और निवेश के मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं की खरीदारी भी शुभ फल देगी. लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद समाप्त हो सकता है.
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य और मंगल का यह संयोग अत्यंत शुभ फलदायक रहेगा. व्यापार में अचानक लाभ के योग बनेंगे और नौकरी में तरक्की या कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. सेहत में सुधार होगा और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सुखद लाभ मिलने के संकेत हैं.
तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए यह समय सौभाग्य और खुशियों से भरा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर लाभ के योग बन रहे हैं, साथ ही पैतृक संपत्ति में भी इजाफा हो सकता है. लंबे समय से चल रही किसी समस्या या विवाद से राहत मिलेगी. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी और मानसिक रूप से भी सुकून महसूस करेंगे. कुल मिलाकर तुला राशि वालों के लिए यह समय प्रगति और स्थिरता लेकर आने वाला है.
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ और प्रगति देने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा. अविवाहित जातकों के लिए विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें


