23 साल पहले महाशिवरात्रि पर टीम इंडिया के महातांडव से PAK हो गया था पस्त, क्या इस बार भी महादेव करेंगे कृपा?

23 साल पहले महाशिवरात्रि पर टीम इंडिया के महातांडव से PAK हो गया था पस्त, क्या इस बार भी महादेव करेंगे कृपा?

होमताजा खबरधर्म

23 साल पहले महाशिवरात्रि पर ही टीम इंडिया ने हराया था PAK को, क्या इस बार भी?

Last Updated:

ICC Men’s T20 World Cup: 15 फरवरी का दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दिन ना केवल भारत और पाकिस्तान के बीच T-20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा बल्कि इस दिन महाशिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि के दिन भारत-पाक का मैच हमेशा से ही यादगार रहा है क्योंकि साल 2003 में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था. आइए जानते हैं क्या इस बार भी महादेव की मैच पर कृपा रहेगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

ICC Men’s T20 World Cup: T-20 वर्ल्ड कप चल रहा है और 15 फरवरी दिन रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है, जिसका इंतजार दोनों देश के लाखों-करोड़ों फैंस कर रहे हैं. 15 फरवरी को केवल भारत और पाकिस्तान के बीच मैच ही नहीं है बल्कि यह दिन धार्मिक तौर भी विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस शुभ दिन पर महाशिवरात्रि का महापर्व भी मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि का दिन भारत-पाकिस्तान के बीच खास महत्व रखता है क्योंकि आज से 23 साल पहले यानी 1 मार्च 2003 के भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था और उस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का महातांडव देखे को मिला था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया था. आइए जानते हैं क्या फिर से महादेव भारत-पाक मैच में अपनी कृपा बरसाएंगे?

टीम इंडिया ने किया था महातांडव
साल 2003 में साउथ अफ्रीका के डरबन में ICC वर्ल्ड कप चल रहा था. दोनों ही टीमें पिछले तीन साल से एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेलीं थी लेकिन महाशिवरात्रि के दिन इस मुकाबले को वर्ल्ड कप फाइनल से भी बड़ा कहा जा रहा था. लेकिन महाशिवरात्रि के दिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ऐसा महातांडव मचाया, जिससे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के पसीने छुट गए. साथ ही इस दिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक ऐसी पारी खेली थी, जिसे उनके करियर की बेस्ट पारी में से एक माना जाता है.

पाकिस्तान ने बनाए थे 274 रन
दरअसल पाकिस्तान के 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन तेंदुलकर ने 75 गेंदों में 98 रन बनाकर जीत की नींव रखी थी. 1 मार्च 2003 को खेले गए मैच में भारत-पाक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था. इस मैच में सौरभ गांगुली कप्तान थे और इसी दिन से टीम इंडिया की सफलता की नई इबारत लिखी गई. 274 रन की चुनौती कोई साधारण नहीं थी क्योंकि पाकिस्तान की विख्यात बोलिंग अटैक की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही थी. लेकिन सचिन तेंदुलकर और विरेंद्र सहवाग ने ऐसा तांडव दिखाया, जिसे देखने वाले देखते ही रह गए.

ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी
महाशिवरात्रि के दिन फिर से भारत और पाकिस्तान के मैच में हाई-वोल्टेज मैच होने वाला है, जिसका सभी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन मुकाबले से पहले काशी के ज्योतिषी ने बड़ी भविष्यवाणी की है. पंडित संजय उपाध्याय ने भारत और पाकिस्तान की नाम राशि के आधार पर कुंडली के साथ प्रश्न कुंडली भी तैयार की है. उनके अनुसार भारत की कुंडली धनु लग्न और मूल नक्षत्र की है, जबकि पाकिस्तान की कुंडली कन्या लग्न और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय चरण की है.

टीम इंडिया की जीत की संभावना
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, टीम इंडिया की धनु लग्न की कुंडली में भाग्येश स्वयं भाग्य भाव पर दृष्टि रख रहा है, जिसे मैच के हिसाब से शुभ संकेत माना जा रहा है. वहीं देवगुरु बृहस्पति की भी दृष्टि लग्नेश और लाभ भाव पर पड़ रही है, जो टीम इंडिया की मजबूती का संकेत दे रही है, गुरु ग्रह बुध, शुक्र और सूर्य को भी देख रहा है. वहीं दशम भाव जो कर्म, सत्ता और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है, उस पर भी बृहस्पति की दृष्टि बनी हुई है. इस हिसाब से महाशिवरात्रि के दिन भारत की जीत के पूरी पूरी संभावना बन रही है.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Source link

Previous post

Maha Mrityunjaya Mantra Lyrics: क्या सच में टल सकती है अकाल मृत्यु? जानिए महामृत्युंजय मंत्र की दिव्य महिमा, अर्थ सहित

Next post

Aaj Ka Tarot Rashifal: मेष, मकर समेत 4 राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगा शुभ फल, कर्क वाले नकारात्मक राय पर ध्यान ना दें! पढ़ें आज का टैरो ​राशिफल

You May Have Missed