22 मार्च को भरणी नक्षत्र का प्रभाव, आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चे होंगे बेहद खास, जानें क
Last Updated:
22 March 2026 Born Baby Horoscope: अयोध्या में ज्योतिषाचार्य प्रवीण शर्मा के अनुसार 22 मार्च का दिन ज्योतिषीय रूप से खास है. चैत्र माह की चतुर्थी और भरणी नक्षत्र के प्रभाव से आज जन्मे बच्चे अनुशासित, न्यायप्रिय और आत्मविश्वासी माने जाएंगे. इस नक्षत्र के अधिष्ठाता यम होने से जिम्मेदारी और स्पष्ट सोच विकसित होती है. वहीं मेष राशि का प्रभाव रहने से इसी राशि के अनुसार नामकरण शुभ माना गया है.
अयोध्या:-व्यक्ति के जीवन पर ग्रह नक्षत्र का विशेष प्रभाव होता है. प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में परिवर्तन भी होता है, जिसका प्रभाव जन्म से लेकर मृत्यु तक देखा जाता है. ऐसी स्थिति में आज 22 मार्च है और आज के दिन राशि चक्र ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी. आज के दिन जन्मे बच्चे का भविष्य कैसा रहेगा. किस राशि के अनुसार नामकरण करना शुभ रहेगा. तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं.
दरअसल अयोध्या के ज्योतिषाचार्य प्रवीण शर्मा के अनुसार 22 मार्च रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत विशेष माना जा रहा है. आज चैत्र माह की चतुर्थी तिथि है और चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन होने के कारण इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है. साथ ही आज पूरे दिन भरणी नक्षत्र का प्रभाव बना हुआ है, जिसका विशेष असर आज जन्म लेने वाले बच्चों के स्वभाव और भविष्य पर देखने को मिलेगा.
ज्योतिषाचार्य के अनुसार भरणी नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता यम हैं, जिन्हें धर्मराज के रूप में जाना जाता है. इसलिए इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक न्यायप्रिय, अनुशासित और स्पष्ट सोच वाले माने जाते हैं. ऐसे बच्चों में अपने कार्यों को निश्चित नियम और व्यवस्थित ढंग से करने की आदत बचपन से ही दिखाई देती है. इनमें जिम्मेदारी निभाने की क्षमता प्रबल रहती है और जीवन में अपने सिद्धांतों पर चलने की प्रवृत्ति मजबूत होती है.
उन्होंने बताया कि आज रात्रि 1 बजे तक भरणी नक्षत्र का प्रभाव विशेष रूप से सक्रिय रहेगा. इस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों पर यम की ऊर्जा का सकारात्मक प्रभाव रहेगा, जिससे वे तेजस्वी, धार्मिक विचारों वाले और आत्मविश्वासी बन सकते हैं. साथ ही आज कई शुभ राजयोग भी बन रहे हैं, जो जन्म लेने वाले बच्चों को बुद्धिमत्ता, निर्णय क्षमता और नेतृत्व गुण प्रदान कर सकते हैं.
आज पूरे दिन मेष राशि का प्रभाव रहने के कारण मेष राशि के अनुसार नामकरण करना शुभ माना गया है. ज्योतिष मान्यता के अनुसार मेष राशि में जन्मे बच्चे साहसी, ऊर्जावान और आगे बढ़कर निर्णय लेने वाले होते हैं ऐसे बच्चों के नाम राशि के शुभ अक्षरों से रखने पर सकारात्मक फल प्राप्त होने की मान्यता है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें


