21 मार्च से बुध चलेंगे सीधी चाल पर इन 3 राशियों के लिए बढ़ा देंगे चुनौतियां, जानें उपाय
Last Updated:
Budh Margi 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह 21 मार्च को अपनी चाल मे एक बार फिर बदलाव करने जा रहे हैं. बुध का मार्गी होना तीन राशि के जातकों के लिए बेहद चुनौतीपुण रहेगा. जानिए उज्जैन के आचार्य ने किन बातों पर किन्हें सावधान किया है…
Budh Margi March 2026: ज्योतिष शास्त के अनुसार, जब कोई ग्रह अपनी गति बदलता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है. इसी कड़ी में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध परिवर्तन करने वाले हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, 26 फरवरी 2026 से बुध की उल्टी चाल यानी वक्री अवस्था शुरू हुई थी, जो 21 मार्च 2026 को समाप्त होने जा रही है. इस दिन से बुध फिर से मार्गी हो जाएंगे. बुध का मार्गी होना आमतौर पर शुभ फल देने वाला माना जाता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ी चुनौतियां भी ला सकता है.
बुध के मार्गी होने का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार कहलाने वाले बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, संचार और तकनीकी क्षमताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले कहे गए हैं. इसकी चाल में बदलाव व्यक्ति के सोचने के तरीके, फैसलों और कामकाज पर गहरा असर डालता है. जब बुध वक्री होते हैं, तब कार्यों में रुकावट, भ्रम और देरी की स्थिति बन सकती है. वहीं, मार्गी होने पर धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगते हैं और अटके काम आगे बढ़ते हैं. लेकिन, यदि बुध कमजोर स्थिति में हो या नकारात्मक प्रभाव में हो, तो मार्गी अवस्था में भी कुछ लोगों को तनाव, गलतफहमियों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.
तीन राशियों को रहना होगा सावधान
तुला: इस राशि के जातक को बुध का यह परिवर्तन नुकसान दायक साबित हो सकता है. बुध की सीधी चाल से तुला के जातकों को हर कार्य में चुनौती आ सकती है. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान जातकों को विशेष रूप से अपनी वाणी पर ध्यान रखना होगा. किसी को कटु शब्द या अपमानजनक शब्द बिल्कुल भी नहीं बोलना है. बड़ा विवाद हो सकता है. बुध ग्रह को शांत करने के लिए इस राशि के जातक को गरीबों को दान करना चाहिए. भगवान गणेश की सेवा करना शुभ रहेगा.
कुंभ: इस राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ नहीं होगा. शारीरिक समस्याएं, कारोबार में नुकसान, मानसिक तनाव आदि हो सकता है, जो कार्य करें, सोच समझकर करें. हो सके तो कुछ समय बाद नए कार्य कि शुरुआत करें. किसी को कटु वचन भूल कर भी ना बोलें. अन्यथा बड़े विवाद कि वजह से कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. बुध को शांत करने के लिए भगवान गणेश की सेवा करें. उन्हें हरे रंग का भोग लगाएं और गरीबों की सेवा करें. उन्हें हरे रंग के वस्त्र भेंट करें.
मीन: इस राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना नुकसान देने वाला है. तनाव से गुजरना पड़ सकता है. अगर आप कहीं व्यापार कर रहे हैं तो उसमें नुकसान के साथ आर्थिक तंगी हो सकती है. इससे परेशानी का सामना कर पड़ सकता है. व्यापार में नुकसान हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि दुर्घटना भी हो सकती है. गणेश भगवान के मंत्रों का जाप करें. गणेश भगवान को हरे रंग की मिठाई का भोग लगाना शुभ होगा. पशुओं को हरा चारा खिलाने से लाभ मिलेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


