2024 की विदाई इन 4 राशिवालों के लिए लकी, जनवरी 2025 तक रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, निकट नहीं आने देंगे भय-संकट!

2024 की विदाई इन 4 राशिवालों के लिए लकी, जनवरी 2025 तक रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, निकट नहीं आने देंगे भय-संकट!

December-New Year 2025 Zodiac Signs: साल 2024 का दिसंबर महीना आधा बीत चुका है. नया साल 2025 आने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं. ऐसे में लोग अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर फिकरमंद हैं. आपको बता दूं कि, दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 कई राशि वालों के लिए बेहद शुभ सावित हो सकता है. इस महीने में बुध, सूर्य और सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे. इन ग्रहों का प्रभाव जनवरी तक देखने को मिलेगा. ऐसे में राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ सकता है. ये दोनों माह में राशि परिवर्तन के प्रभाव के चलते कुछ राशि के जातक सर्वाधिक लाभान्वित होंगे.

ज्योतिष आचार्यों की मानें तो वैसे तो हनुमान जी को कई राशियां प्रिये हैं, लेकिन इन दोनों माह 4 राशि के जातकों पर उनकी विशेष कृपा रहेगी. इन जातकों में व्याप्त भय और संकट भी दूर करते हैं. अब सवाल है कि आखिर वे कौन सी राशियां हैं जिनपर दिसंबर और जनवरी में हनुमान जी विशेष कृपा रहेगी? राशि परिवर्तन के प्रभाव से जीवन में क्या आता बदलाव? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

इन राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगे हनुमान जी

मेष: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के भक्त हनुमान जी की विशेष कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसती है. बता दें कि, इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं. वहीं, इस राशि में आत्मा के कारक सूर्य देव उच्च के होते हैं. अतः सूर्य देव की भी विशेष कृपा मेष राशि के जातकों पर बरसती है. उनकी कृपा से करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है. हालांकि, मेष राशि के जातकों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए. इन जातकों को हर मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद हनुमान जी का पूजन और चालीसा का पाठ करना चाहिए. साथ ही, भगवान भास्कर को कुमकुम मिश्रित जल का अर्घ्य दें.

वृश्चिक: विद्वानों की मानें तो वृश्चिक राशि में मायावी ग्रह केतु उच्च के होते हैं. इसलिए वृश्चिक राशि वालों के जीवन में स्थिति असामान्य बनी रहती है. हालांकि, हनुमान जी की कृपा वृश्चिक राशि पर बरसती रहती है, जिसके प्रभाव से इस राशि के जातक अपने करियर में बेहतर करते हैं. साथ ही हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है. कुंडली में मंगल मजबूत होने से जातक को करियर और कारोबार में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है. इस राशि के जातक हर मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा में उन्हें सिंदूर अर्पित करें.

मकर: कर्मफलदाता और न्याय के देवता मकर राशि के स्वामी और आराध्य देवों के देव महादेव हैं. ऐसे में महादेव की कृपा मकरराशि के जातकों पर बरसती है. बता दें कि, हनुमान जी, शिवजी के रुद्र अवतार हैं. इसलिए उनकी कृपा से मकर वाले अपने जीवन में खूब तरक्की और उन्नति करते हैं. इस राशि के जातकों को जीवन में धन का अभाव नहीं होता है. मकर राशि में मंगल देव उच्च के होते हैं. अतः मंगल देव की कृपा मकर राशि पर बनी रहती है. इसलिए इस राशिवालों को शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए.

कुंभ: ज्योतिष आचार्यों की मानें तो कुंभ राशि के भी स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं. इसलिए महादेव की कृपा मकर के जातकों पर भी होती है. महादेव के रुद्र अवतार हनुमान जी की मेहरबानी से कुंभ राशि के जातकों पर खूब कृपा बरसाते हैं. इस राशि के जातकों को भी जीवन में धन का अभाव नहीं होता है. इसके अलावा, कुंभ राशि के जातक बेहद मेहनती होते हैं. ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को भी न्याय के देवता शनिदेव की पूजा जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:  Budh Gochar 2024: आज से 19 दिन के लिए बुध देव होंगे मार्गी, देर रात करेंगे गोचर, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

ये भी पढ़ें:  Maha Kumbh 2025: जिस सांप से हुआ था समुद्र मंथन, यहां है उसका भव्य मंदिर, कुंभ जाएं तो करें दर्शन! वरना अधूरी रह जाएगी यात्रा

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Horoscope, New year, Zodiac Signs

Source link

You May Have Missed