17 जनवरी आज के दिन जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? क्या रखें नाम, ज्योतिषी से जानें सबकुछ
Last Updated:
Astrology: अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार 17 जनवरी 2026 को जन्मे बच्चों पर बृहस्पति और शुक्र की विशेष कृपा रहेगी. इस दिन धनु राशि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग शुभ माना गया है. ऐसे बच्चों में साहस, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व क्षमता होगी. नामकरण “ध” अक्षर से करना लाभकारी रहेगा.
अयोध्या:मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक पर ग्रह–नक्षत्रों का प्रभाव माना गया है. ज्योतिषियों का तो यहां तक मानना है कि जन्म के समय बिगड़े ग्रहों की अगर शांति नहीं कराई गई तो जीवन भर इसके दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं. इससे बचाव के लिए अभिभावकों को जन्मे बच्चे से संबंधित क्रूर ग्रहों की शांति, ग्रह अनुसार नामकरण नक्षत्र शांति आदि उपाय करने होते हैं. लेकिन ये तभी संभव है,जब लोगों को जन्मे बच्चे की ग्रह स्थिति का पता हो. ऐसे में हम आपकी मुश्किल आसान कर रहे हैं. अब आप लोकल 18 के माध्यम से प्रतिदिन ग्रह–नक्षत्रों के बारे में और जन्मे बच्चों पर उनके प्रभाव को जान सकेंगे. इससे बच्चे के जन्म पर प्रतिकूल परिस्थिति होने पर आप उसका समाधान कर सकेंगे. तो चलिए आज हम आपको इस रिपोर्ट में विस्तार से बताते हैं कि 17 जनवरी साल 2026 के दिन जन्मे बच्चों का क्या नामकरण करें और कैसी ग्रह नक्षत्र की स्थिति रहेगी.
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान है. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है. विशेषकर जन्म के समय की ग्रह स्थिति व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन की दिशा को तय करती है. वर्ष 2026 का 17 जनवरी का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ और फलदायी माना जा रहा है.
पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 17 जनवरी 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ग्रह-नक्षत्रों का संयोग अत्यंत अनुकूल रहेगा. इस दिन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होंगे, जो ज्ञान, धर्म, सदाचार और भाग्य के कारक माने जाते हैं. वहीं नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव होंगे, जिन्हें सुख, समृद्धि, कला, सौंदर्य और वैभव का प्रतीक माना जाता है. बृहस्पति और शुक्र का यह संयोग जीवन में संतुलन बुद्धिमत्ता और भौतिक सुख प्रदान करने वाला माना जाता है.इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी.धनु राशि को साहस, स्पष्ट सोच, ईमानदारी और उच्च विचारों का प्रतीक माना जाता है. ऐसे जातक सामान्यतः धार्मिक प्रवृत्ति के, ज्ञान अर्जन में रुचि रखने वाले और समाज में मान-सम्मान पाने वाले होते हैं.
देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा से इन बच्चों का जीवन मार्ग अपेक्षाकृत सरल और उन्नति से भरा रहने की संभावना रहती है.17 जनवरी 2026 को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव भी रहेगा. यह नक्षत्र विजय, आत्मविश्वास और लक्ष्य प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते और अपने प्रयासों से सफलता प्राप्त करते हैं. इनमें नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति स्वाभाविक रूप से विकसित होती है.
नामकरण की दृष्टि से भी यह दिन विशेष है पंडित कल्कि राम के अनुसार इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों का नाम “ध” अक्षर से रखना शुभ माना जाता है. धनु राशि के अंतर्गत आने वाले नाम बच्चों के लिए सौभाग्यवर्धक होते हैं और उनके व्यक्तित्व को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं यानि कि 17 जनवरी 2026 का दिन जन्म के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर बृहस्पति और शुक्र दोनों ग्रहों की विशेष कृपा रहेगी, जिससे उनका जीवन सुख, समृद्धि, ज्ञान और सम्मान से परिपूर्ण रहने की प्रबल संभावना है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें


