15 मार्च से ग्रहों के राजकुमार चलेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशिवालों का होगा भाग्योदय! 24 दिन रहेंगे चकाचक

15 मार्च से ग्रहों के राजकुमार चलेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशिवालों का होगा भाग्योदय! 24 दिन रहेंगे चकाचक

Last Updated:

Budh Vakri 2025 Shubh Prabhav: ग्रहों के राजकुमार बुध 15 मार्च को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर वक्री होंगे. कुंभ और मीन राशि में बुध कुल 24 दिनों तक वक्री रहेंगे. बुध के वक्री होने से 4 राशि के जातकों का भाग्योदय ह…और पढ़ें

बुध वक्री 2025 का राशियों पर शुभ प्रभाव.

हाइलाइट्स

  • बुध 15 मार्च से 24 दिनों तक वक्री रहेंगे.
  • वक्री बुध से धन लाभ और करियर में उन्नति होगी.
  • कुंभ और मीन राशि में बुध उल्टी चाल चलेंगे.

ग्रहों के राजकुमार बुध 15 मार्च यानि होली के अगले दिन से उल्टी चाल चलेंगे. बुध इस समय शनि की राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं. कुंभ में बुध 15 मार्च को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर वक्री होंगे. फिर वक्री अवस्था में ही 27 फरवरी को रात 11:46 बजे बुध का गोचर गुरु की राशि मीन में गोचर होगा. बुध मीन राशि में 7 अप्रैल को शाम 4 बजकर 36 मिनट तक वक्री रहेंगे, उसके बाद वे मार्गी हो जाएंगे. इस तरह से देखा जाए तो कुंभ और मीन राशि में बुध कुल 24 दिनों तक वक्री रहेंगे. बुध के वक्री होने से 4 राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है, उनके लिए शुभ फलदायी समय शुरू होने वाला है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि कुंभ में वक्री बुध का किन राशियों पर शुभ प्रभाव होने वाला है?

बुध वक्री 2025: इन 4 राशि के जातकों की होगी बल्ले-बल्ले
वृषभ: बुध के वक्री होने से वृषभ राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव दिखने शुरू हो जाएंगे. इन लोगों को बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा, वहीं नौकरी करने वाले लोगों के पद, प्रतिष्ठा और वेतन में वृद्धि मिल सकती है.

इन 24 दिनों में आपके पास धन की कमी पूरी होगी और आमदनी के नए स्रोत विकसित करने में सफल होने की उम्मीद है. पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा और आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है. मानसिक शांति मिलेगी और मन खुश रहेगा.

कर्क: बुध की उल्टी चाल का शुभ प्रभाव कर्क राशि के लोगों के करियर पर देखने को मिलेगा. इन 24 दिनों में आप जो कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी. दूसरों की मदद से आपके अटके काम भी पूरे होंगे. यह समय आपके लिए वरदान जैसा काम करेगा.

धन, सुख, समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी. किस्मत के सितारे चमकेंगे और आपको आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे. आपका प्रभाव बढ़ेगा और वाणी से काम बनेंगे. पूजा पाठ में मन लगेगा. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे. इस दिनों में आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: आप अमीर होंगे या गरीब, हाथ के अंगूठे में छिपा है इसका संकेत, हथेली से जानें कैसे लोग होते हैं गुस्सैल

कन्या: बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से 15 मार्च के बाद का समय कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल साबित होगा. व्यापारी वर्ग के लिए ये 24 दिन शानदार कहे जा सकते हैं. आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपको मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. यह समय बिजनेस में उन्नति के अनुकूल होगा.

धन के मामले में भी यह समय अच्छा रहेगा. धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आपके भौतिक सुख और सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी होगी. इस बीच परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है.

कुंभ: बुध की उल्टी चाल आपकी ही राशि में शुरू हो रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन में होगा. अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है. किसी को दिया गया धन वापस मिल सकता है या कोई पुराना निवेश अच्छा रिर्टन दे सकता है. हालांकि 15 मार्च के बाद आपको निवेश के भी कई अच्छे मौके मिलेंगे, जो भविष्य में अच्छा मुनाफा दे सकते हैं.

हालांकि निवेश से पहले सभी स्थितियों का सही से आंकलन कर लेना जरूरी है. जो लोग पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करते हैं, उनकी बल्ले-बल्ले होगी. काम से लाभ मिलेगा. आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा.

homeastro

15 मार्च से ग्रहों के राजकुमार चलेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशिवालों का भाग्योदय!

Source link

You May Have Missed