14 अप्रैल से बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन-मान और सफल
Last Updated:
Shukraditya Rajyog: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते है कि 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं. इस राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान हैं, जिससे सूर्य और शुक्र की युति बनेगी. इस युति को ज्योतिष में शुक्रादित्य राजयोग कहा जाता है. यह योग आमतौर पर शुभ माना जाता है. यह योग व्यक्ति के आत्मविश्वास, आकर्षण और सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम करता है.साथ ही करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं और इस परिवर्तन का असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है. इसी क्रम में देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते है की 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं.
इस राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान हैं, जिससे सूर्य और शुक्र की युति बनेगी. इस युति को ज्योतिष में शुक्रादित्य राजयोग कहा जाता है. यह योग आमतौर पर शुभ माना जाता है.कई राशियों के लिए उन्नति और सफलता के नए रास्ते खोलता है.
हर राशि पर पड़ेगा प्रभाव :
हालांकि सूर्य और शुक्र की युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन इसका असर हर राशि पर एक जैसा नहीं होता है.कुछ राशियों के लिए यह युति थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन ज्यादातर राशियों के लिए यह सकारात्मक परिणाम देने वाली मानी जा रही है. यह योग व्यक्ति के आत्मविश्वास, आकर्षण और सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम करता है.साथ ही करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है.
इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत :
मेष राशि वालों के लिए यह योग बेहद शुभ रहने वाला है.सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और रुके काम पूरे होंगे.आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं.नई शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल है.समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है.
मिथुन राशि के लिए यह योग लाभदायक साबित होगा.आर्थिक लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं.नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा.कामकाज में तरक्की के संकेत हैं.योजनाएं सफल हो सकती हैं.आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता मजबूत होगी.
कर्क राशि वालों के लिए यह समय उन्नति लेकर आएगा.नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है.मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी.परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है.रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं.
तुला राशि के लिए यह योग खास लाभ देने वाला है.रिश्तों में मजबूती और तालमेल बढ़ेगा.व्यापार में लाभ के संकेत हैं.जीवन में खुशियां और संतुलन बना रहेगा. साझेदारी में सफलता मिल सकती है.नई योजनाएं सफल हो सकती हैं.


