Gayatri Mantra Ke Fayde: धर्म शास्त्रों में तमाम ऐसे मंत्रों का उल्लेख है, जिनका नियमित जाप करने से जातक को ढेरों लाभ हो सकते हैं. इन्हीं मंत्रों में से एक है गायत्री मंत्र. यह बहुत शक्तिशाली मंत्र है, जिसे वेदों में विशेष स्थान प्राप्त है. यह मंत्र ऋग्वेद के तीसरे मंडल के 62वें सूक्त का हिस्सा है, जिसे महर्षि विश्वामित्र ने रचा था. इसीलिए इसे महामंत्र के नाम से जाना जाता है. गायत्री मंत्र में में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेशा का सार मिलता है, इसलिए नियमित जाप करने से घर में व्याप्त निगेटिविटी दूर होती है और जीवन में समृद्धि आती है. अब सवाल है कि आखिर गायत्री मंत्र का जाप करने के फायदे क्या हैं? क्या है गायत्री मंत्र का अर्थ और महत्व? गायत्री मंत्र का जाप किस समय करें? आइए इस बारे में जानते हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
गायत्री मंत्र क्या है
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्.
गायत्री मंत्र का अर्थ
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, हम उस परमात्मा का ध्यान करते हैं, जो पृथ्वी, आकाश और स्वर्ग में व्याप्त है. वह परमात्मा हमें दिव्य ज्ञान और बुद्धि प्रदान करें, ताकि हम सत्य मार्ग पर चल सकें.
गायत्री मंत्र का जाप कब करें
वैसे तो आप गायत्री मंत्र का जाप किसी भी समय कर सकते हैं. लेकिन, प्रात:काल यानी सूर्योदय से पूर्व, दोपहर और सूर्यास्त से पूर्व जप अधिक फलदायी हो सकता है.
गायत्री मंत्र जप करने के लाभ
गायत्री मंत्र का नियमित रूप से जाप करने वाले जातक को ढेरों लाभ होते हैं. इस मंत्र का जाप करने वाले व्यक्ति का क्रोध शांत होता है, जीवन में तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं आती. कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, और करियर में तरक्की प्राप्त होती है. ऐसे व्यक्ति का समाज में मान सम्मान बढ़ता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नियमित गायत्री मंत्र का जाप करने से नकारात्मकता दूर होकर, तमाम तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है. एकाग्रता बढ़ती है और जीवन की हर समस्या का हल होता है.
गायत्री मंत्र का जाप व्यक्ति की मानसिक स्थिति को शांत करता है और उसे सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर करता है. यह मंत्र व्यक्ति की बुद्धि को प्रखर बनाता है और उसे सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. इसके नियमित जाप से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.
गायत्री मंत्र का जप करने से बुद्धि और स्मरण शक्ति में वृद्धि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की प्राप्ति हो सकती है. हालांकि, इस मंत्र का नियमित और नियम से जाप करना बहुत जरूरी होता है.