07 अप्रैल 2026 का राशिफल: तुला राशि के लिए शानदार मौके, लेकिन बहस से बचना होगा
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 07 April 2026 : तुला राशि वालों चंद्रमा आज वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में, यानी आपके तृतीय भाव में प्रवेश कर रहे हैं.यह भाव आपके पराक्रम, संचार क्षमता और संबंधों को मजबूत बनाने का संकेत दे रहा है. छोटे भाई-बहनों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल और बढ़ेगा.
आज का तुला राशिफल. तुला राशि के जातकों के लिए 7 अप्रैल यानी आज का दिन ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में, यानी आपके तृतीय भाव में प्रवेश कर रहे हैं. यह भाव आपके पराक्रम, संचार क्षमता और संबंधों को मजबूत बनाने का संकेत दे रहा है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल है. आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा, जिससे आप नए निर्णय लेने और जोखिम उठाने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाएंगे. खासकर मीडिया, कम्युनिकेशन, मार्केटिंग और नेटवर्किंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहतरीन अवसर लेकर आएगा. आपकी बात रखने की शैली और प्रभावशाली संवाद क्षमता आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी. काम के सिलसिले में की गई छोटी यात्राएं भी लाभदायक साबित हो सकती हैं.
भाई-बहनों और दोस्तों, कौन कितना करेगा सहयोग
स्वास्थ्य और रिश्तों की बात करें तो आज आप खुद को बेहद ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे. इस ऊर्जा का असर आपके काम के साथ-साथ आपके संबंधों में भी दिखाई देगा. छोटे भाई-बहनों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल और बढ़ेगा. शाम के समय दोस्तों के साथ घूमने या किसी हल्के-फुल्के कार्यक्रम का प्लान बन सकता है, जो आपके मन को प्रसन्न करेगा.
इन मामलों में सावधानी और संयम जरूरी
सावधानी के तौर पर आपको अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करना जरूरी है. बेवजह की बहस या तर्क-वितर्क से बचें, खासकर पड़ोसियों या सहकर्मियों के साथ. यदि आप संयम और समझदारी बनाए रखेंगे, तो दिन आपके लिए हर दृष्टि से सफल और संतोषजनक साबित होगा.
आज का विशेष उपाय
प्रातः स्नान के बाद हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करें. हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें और लाल पुष्प तथा बूंदी का प्रसाद अर्पित करें. इससे मानसिक भय दूर होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी. आज संयम ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति सिद्ध होगा.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


