हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये 7 चमत्कारी उपाय, करियर से लेकर रिश्तों तक दिखेगा असर

हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये 7 चमत्कारी उपाय, करियर से लेकर रिश्तों तक दिखेगा असर

Hanuman Jayanti Remedies: हर साल आने वाला हनुमान जन्मोत्सव इस बार कुछ अलग मायने लेकर आया है. चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पड़ने वाला यह दिन न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से अहम है, बल्कि ज्योतिष के हिसाब से भी बेहद शक्तिशाली माना जा रहा है. मान्यता है कि इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़ा असर दिखाते हैं. कई लोग इसे सिर्फ पूजा-पाठ का दिन मानते हैं, लेकिन असल में यह अपने जीवन की अटकी हुई चीजों को आगे बढ़ाने का मौका भी हो सकता है, अगर आपकी जिंदगी में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, रिश्तों में तनाव है या मन में बेचैनी बनी रहती है, तो इस दिन कुछ खास उपाय आपको राहत दे सकते हैं.

क्यों खास है यह पूर्णिमा?
ज्योतिष के अनुसार, चैत्र मास की यह पहली पूर्णिमा ऊर्जा से भरी होती है. नवरात्रि के बाद आने वाली यह तिथि सकारात्मक बदलाव की शुरुआत मानी जाती है. इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण अवस्था में होता है, जिससे मानसिक शांति और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है. कई लोगों ने यह अनुभव किया है कि इस दिन किए गए संकल्प जल्दी पूरे होते हैं. गांवों और छोटे शहरों में आज भी लोग इस दिन भंडारा करते हैं, कीर्तन करवाते हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं.

हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये आसान उपाय
1. सुंदरकांड और रामायण पाठ
अगर आप मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं या घर में बार-बार झगड़े हो रहे हैं, तो सुंदरकांड का पाठ काफी असरदार माना जाता है. कई घरों में यह परंपरा है कि इस दिन पूरा परिवार साथ बैठकर पाठ करता है.

2. बंदरों को भोजन कराना
ज्योतिष में बंदरों को हनुमान जी का रूप माना गया है. 21 केले लेकर उन पर सिंदूर का टीका लगाकर बंदरों को खिलाना विवाह में आ रही देरी को कम कर सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं
अगर घर में नकारात्मकता महसूस होती है, तो मंदिर से सिंदूर लाकर मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाना शुभ माना जाता है. कई लोगों का मानना है कि इससे घर का माहौल धीरे-धीरे बदलने लगता है.

मनोकामना पूर्ति के लिए खास उपाय
1. पीपल के पत्तों की माला
108 पीपल के पत्तों पर “राम” लिखकर माला बनाकर अर्पित करना एक बहुत पुराना उपाय है. कहा जाता है कि इससे रुकी हुई इच्छाएं पूरी होती हैं.

2. चंद्रमा को अर्घ्य
रात में चंद्रमा को जल अर्पित करना मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता के लिए अच्छा माना जाता है.

3. भंडारा और दान
जितना हो सके लोगों को भोजन कराना इस दिन बेहद पुण्यकारी माना जाता है. कई लोग अनुभव बताते हैं कि इस दिन किया गया दान कई गुना होकर वापस आता है.

करियर और सफलता के लिए उपाय
अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो इस दिन हनुमान मंदिर जाकर चांदी का जनेऊ चढ़ाना शुभ माना जाता है. वहीं, जो लोग नाम और सम्मान चाहते हैं, वे बूंदी के लड्डू का भोग लगाते हैं.
कुछ लोग इस दिन से “राम नाम” लिखने की शुरुआत भी करते हैं और पूरे साल इसे जारी रखते हैं. माना जाता है कि इससे आत्मविश्वास और सकारात्मकता बढ़ती है.

रिश्तों और घर के क्लेश दूर करने के उपाय
अगर घर में बार-बार विवाद हो रहे हैं, तो नवग्रह हवन करवाना फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा, मंदिर में वस्त्र दान करना और कीर्तन करवाना भी माहौल को हल्का करता है. कई परिवारों में यह परंपरा है कि इस दिन रात जागरण किया जाता है और भजन-कीर्तन के साथ माहौल को सकारात्मक बनाया जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed